सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक: मध्यप्रदेश सरकार ने किए कई महत्वपूर्ण फैसले, देखें पूरी लिस्ट…

सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक: मध्यप्रदेश सरकार ने किए कई महत्वपूर्ण फैसले, देखें पूरी लिस्ट…
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/ दमोह: रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के सिंग्रामपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मोहन सरकार ने राज्य के विकास, कृषि, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और घोषणाएं भी की है। मध्यप्रदेश सरकार ने किए कई महत्वपूर्ण फैसले के देखें पूरी लिस्ट…

0% ब्याज पर किसान ऋण: कैबिनेट ने निर्णय लिया कि राज्य में 0% ब्याज पर किसानों को ऋण देने की योजना को जारी रखा जाएगा। यह योजना राज्य और भारत सरकार के सहयोग से किसानों को दी जाती है, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके।

रानी दुर्गावती संग्रहालय का निर्माण: मदन महल किले के चारों तरफ पहाड़ी क्षेत्र में रानी दुर्गावती संग्रहालय बनाने का फैसला किया गया है। इस संग्रहालय में रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े सभी पहलुओं को दिखाने का प्रयास होगा, जिसमें न्याय, जल प्रबंधन, प्रशासनिक क्षमता, और किसान कल्याण शामिल हैं।

https://khabardigital.com/government-schemes/pm-kisan-samman-nidhi-payment-not-received-apply-now/

जैन समाज के लिए बोर्ड गठन: कैबिनेट ने जैन समाज के लिए बोर्ड बनाने की मंजूरी दी। इसमें एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे, जिसमें 2 वर्ष दिगंबर जैन और 2 वर्ष श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष होंगे।
इस बैठक में नई योजनाओं और विकास कार्यों की घोषणा के साथ-साथ राज्य की बेरोजगारी दर पर भी चर्चा हुई। मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर वर्तमान में 2.6% है, जो देश में सबसे कम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर गर्व जताते हुए कहा कि यह आंकड़ा राज्य की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

शक्ति अभिनंदन अभियान, जो 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा, के तहत महिलाओं की उद्यमिता, बालिकाओं की सुरक्षा, और साइबर सिक्योरिटी पर प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "मैं निडर हूं" स्लोगन के साथ बालिकाओं का सोशल मीडिया अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा।

https://khabardigital.com/crime/jhalawar-medical-college-students-misconduct-action-taken/

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना: रानी दुर्गावती की स्मृति में श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रति हेक्टेयर ₹3900 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। योजना का लक्ष्य एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र तक विस्तार करना है, जिससे कोदो, कुटकी, और रागी जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ सके।

हवाई पट्टी के उन्नयन का निर्णय: दमोह जिले में हवाई पट्टी के उन्नयन के लिए कैबिनेट ने सैद्धांतिक सहमति दी है। इस हवाई पट्टी को उन्नत करके क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में नए मुख्य सचिव और पूर्व मुख्य सचिव को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें एक साल के भीतर किए गए कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा।

ये है आगामी कार्यक्रम

16 को हैदराबाद में इन्वेस्टर समिट को लेकर किया जाएगा रोड शो।
16, 17 और 18 अक्टूबर को भोपाल में माइनिंग कांक्लेव होगा।
23 अक्टूबर को रीवा की रीजनल इन्वेस्टर समिट होगी।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!