स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में है फायदेमंद है : उप महाप्रबंधक संजीव पांडे

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में है फायदेमंद है : उप महाप्रबंधक संजीव पांडे
Khabar Digital Admin

भोपाल/इटारसी । Smart Meters Beneficial for Consumers: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इटारसी के उपमहा प्रबंधक संजीव पांडे ने स्मार्ट मीटर की वस्तु स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर के तेज चलने को लेकर के सिर्फ एक प्रोपेगेंडा बनाया जा रहा है। जबकि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में है फायदेमंद है और सटीक रीडिंग दे रहे हैं। उन्होंने यह बात इटारसी के सोना साबरी पंचायत भवन में आयोजित आमसभा के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं सवालों का उत्तर देते हुए कहानी। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी उपस्थित थे। उपभोक्ताओं की शंकाओं को दूर करते हुए उप महाप्रबंधक श्री पांडे ने कहा कि स्मार्ट मीटर आज के समय की जरूरत है। इसमें बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ऑटोमेटिक रीडिंग होती है जिसमें किसी भी तरह की त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। उपाय एप के माध्यम से त्वरित डाटा भी देखा जा सकता है और बिजली के उपकरणों को चलाने के दौरान जो विद्युत उपयोग होती है उसपर निगरानी रख सकते हैं। इस तरह से स्मार्ट मीटर के अनेक फायदे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं की शंकाओं तथा फैलाई जारी अफवाहों को लेकर गंभीर है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए कुछ सामान्य बातें हैं जिसके कारण उन्हें स्मार्ट मीटर को लेकर दिग्भ्रमित भ्रमित किया जा रहा है। विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है एवं शिकायतों को सुना जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं को बिल के संबंध में जानकारी ना होना, स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ना होना और कुछ यूनिट बढ़ने के कारण सब्सिडी से बाहर जाना सिक्योरिटी अमाउंट का लगना आदि ऐसे कारण है जिनके चलते स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। जबकि यह सब अन्य वितरण केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिलों में भी लगता है और लग कर आ रहा है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं को मीटर तेज चलने का भ्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिट की बात की जाए तो यूनिट में इतना परिवर्तन नहीं है और जिस किसी उपभोक्ताओं की यूनिट में परिवर्तन देखा गया है या एवं परिसर की जांच की गई तो मीटर के रीडिंग के आधार पर ही परिसर का लोड (भार) पाया गया है।

उन्होंने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा कि पुराने मीटरों की तुलना में स्‍मार्ट मीटर फायदेमंद हैं। स्‍मार्ट मीटर के माध्‍यम से बिजली की खपत पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही दिन के टैरिफ में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 20 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!