क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भाया MP का छोरा.. बनेंगी इंदौर की बहू !

क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भाया MP का छोरा.. बनेंगी इंदौर की बहू !
Khabar Digital Desk

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ सिंगर पलक मुछाल के भाई और संगीत निर्देशक और फिल्मकार पलाश मुछाल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है, जल्दी ही दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधने की योजना बना रहे है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल है, जिसमें वो एक अच्छे दोस्त की तरह दिखाई देते हैं, लेकिन अब खुलासा हो गया है कि दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था, जिसें अब उन्होंने विवाह के बंधन में बांधने का फैसला लिया है।

पलाश मुछाल ने किया खुलासा
तस्वीरें बताती है कि मुछाल और मंधाना लम्बे समय से रिलेशन में हैं, सोशल मीडिया पर सामने आईं कई तस्वीरों में भी इस जोड़े को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा गया है। दरअसल पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना के बीच रिलेशन की खबर पर मुहर तब लगी, जब अपने गृहनगर इंदौर में पलाश मुछाल स्टेट प्रेस क्लब के ‘रूबरू' कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इसमें स्मृति को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने खुलासा किया कि 'वह बहुत जल्दी इंदौर की बहू बनेंगी…मैं बस इतना कहना चाहता हूं।' साथ ही कहा कि 'मैंने आपको हेडलाइन दे दी है।'

19 अक्टूबर को इंदौर में थी स्मृति मंधाना
ये एक संयोग ही कहेंगे कि पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया, तो इस दौरान 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला वन डे विश्व कप मैच के लिए मेजबान टीम की उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज मंधाना पलाश के गृहनगर यानी इंदौर में ही थी। जिसके चलते दर्शकों ने भी स्मृति को खूब दुलार करते हुए, जमकर नारे लगाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/minister-govind-singh-rajput-promotes-swadeshi-campaign/

पलाश ने दी थी शुभकामनाएं
पलाश मुछाल ने कहा था, 'मेरी शुभकामनाएं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति (मंधाना) के साथ हैं. हम हमेशा चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच जीते और देश का नाम रोशन करे।'

कितना है उम्र का पलाश और स्मृति के बीच फासला
27 वर्षीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की है और उन्हें डेट कर रहे 29 वर्षीय पलाश मुछाल के हैं, दोनों में महज दो साल का फासला है। बता दें कि पलाश की बड़ी बहन पलक मुछाल बॉलीवुड सिंगर हैं, जिन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है, नेटवर्थ की बात करें तो पलाश मुच्छल की कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!