सोण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 72 हजार की अवैध शराब बरामद

सोण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 72 हजार की अवैध शराब बरामद
Khabar Digital Desk

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोण्डवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम उन्हाला में एक खेत के मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन और अभियान नियंत्रण योजना के तहत थाना सोण्डवा पुलिस टीम दिनांक 25 अक्टूबर को ग्राम उन्हाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम निवासी सकलिया पिता सैकड़िया चमेलका (45 वर्ष) अपने खेत पर बने पक्के मकान में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और तलाशी के दौरान मकान के अंदर बने कमरे से 21 पेटियां 6 हजार बीयर करीब 252 लीटर जिसका मूल्य 50 हजार 400 रुपये और 4 पेटियां व्हीस्की करीब 34.56 लीटर, जिसका मूल्य मूल्य 21 हजार 120 रुपये जब्त की गईं। कुल 286.56 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 71 हजार 520 रुपये बरामद की गई। आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिस पर उसके खिलाफ धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

https://khabardigital.com/crime/illegal-liquor-transport-police-seized-liquor/

एसपी रघुवंश सिंह ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने बताया कि 'सोण्डवा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता है। जिले में शराब माफिया और तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जप्त शराब के स्रोत और आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है। अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।'

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल परमार, चौकी प्रभारी उमराली सचिन डावर, सउनि शांतिलाल उपाध्याय, प्रआर पप्पू मण्डलोई, प्रआर केलाश भवर, आर विक्रम कनासिया, आर राकेश जमरे, आर राकेश पचाया, आर शिवम एवं आर सुनील की भूमिका सराहनीय रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!