‘मैं अपने बच्चे को नदी में नहीं फेंकने दूंगी...’ सोनिया गांधी ने सुनाई पहले बेटे को खोने की दर्दनाक कहानी

सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में पहली बार अपने पहले बेटे की मौत का दर्द बयां किया है. जन्म के अगले ही दिन मासूम की मौत हो गई थी. राजीव गांधी और इंदिरा गांधी भी इस सदमे से टूट गए थे.

‘मैं अपने बच्चे को नदी में नहीं फेंकने दूंगी...’ सोनिया गांधी ने सुनाई पहले बेटे को खोने की दर्दनाक कहानी
Shiv Sharan

साल 1968 में गांधी परिवार में एक ऐसी खबर आई थी, जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी. सोनिया गांधी मां बनने वाली थीं. यह सुनकर परिवार में खुशी का माहौल था. यहां तक कि आमतौर पर गंभीर रहने वाली इंदिरा गांधी भी अपनी खुशी नहीं छिपा पाईं. उन्होंने सोनिया को गले लगाया और प्यार से चूमते हुए मजाक में कहा कि एक बड़ा बच्चा अब दूसरे बच्चे को जन्म देने वाला है. हालांकि, परिवार की यह खुशी जल्द ही एक ऐसे दर्द में बदल गई, जिसे भुलाना आज भी आसान नहीं है.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' में पहली बार अपने जीवन के इस बेहद निजी और भावुक किस्से को साझा किया है. उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 1969 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था. बच्चा समय से करीब दो महीने पहले पैदा हुआ था. जन्म के अगले दिन ही उसकी मौत हो गई. इस सदमे ने सोनिया और राजीव गांधी को पूरी तरह तोड़ दिया था.

पहली बार बेटे को देखकर भावुक हो गए थे सोनिया-राजीव

सोनिया गांधी के मुताबिक, जन्म के बाद बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया था. उन्होंने सबसे पहले उसकी रोने की आवाज सुनी. इसके बाद राजीव उन्हें बेटे को दिखाने ले गए. सोनिया लिखती हैं कि बच्चा बेहद छोटा होने के बावजूद पूरी तरह विकसित और खूबसूरत था. उसके घने काले बाल और लंबी-पतली उंगलियां थीं.

दोनों काफी देर तक अपने बेटे को निहारते रहे. राजीव ने सोनिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ था. पहली ही नजर में दोनों को अपने बच्चे से प्यार हो गया था. हालांकि, डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि बच्चे के बचने की उम्मीद कम है.

सुबह 6:30 बजे मिली बेटे की मौत की खबर

सोनिया ने किताब में बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे एमी आंटी के पास मौजूदगी में बच्चे ने दम तोड़ दिया. राजीव ने बेहद धीरे से सोनिया को यह खबर दी. यह सुनते ही वह बार-बार पूछने लगीं कि ऐसा कैसे हो सकता है. दोनों का दिल टूट चुका था. सोनिया फूट-फूटकर रोने लगीं और राजीव भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.

बेटे की मौत की खबर मिलते ही इंदिरा गांधी भी अपना दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने सोनिया और राजीव को गले लगाया. उनकी आंखें भी लाल और सूजी हुई थीं. वह काफी देर तक दोनों के पास बैठी रहीं.

बच्चे को नदी में प्रवाहित करने से सोनिया ने किया इनकार

बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने उसके अंतिम संस्कार को लेकर मुश्किल खड़ी हो गई. सोनिया ने लिखा कि उस समय नवजात बच्चों को आमतौर पर नदी में प्रवाहित करने की परंपरा थी. उन्हें किसी कब्रिस्तान में दफनाने का विकल्प भी आसान नहीं था.

लेकिन नदी में बच्चे को प्रवाहित करने की बात सोनिया को मंजूर नहीं थी. उन्हें ओखला बैराज में देखा एक पुराने हादसे की याद आ गई थी, जहां एक शव पानी के बहाव के साथ किनारे आ गया था और आवारा कुत्ते उसे खींच रहे थे.

यह याद करते हुए सोनिया ने साफ कह दिया कि वह अपने बच्चे के साथ ऐसा नहीं होने देंगी. उन्होंने लिखा कि नदी चाहे कितनी भी पवित्र क्यों न हो, वह अपने बेटे को उसमें नहीं बहा सकती थीं.

मेहरौली में फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया गया बेटा

आखिरकार राजीव गांधी और संजय गांधी ने मिलकर बच्चे को मेहरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाने का फैसला किया. सोनिया के मुताबिक, राजीव ने उन्हें बताया कि बेटे को गुलाबी बोगनवेलिया की फूलों से लदी झाड़ी के नीचे गहराई में दफनाया गया है.

यह जगह फार्महाउस की अंदरूनी चारदीवारी के बाईं ओर थी. सोनिया लिखती हैं कि इसके बाद जब भी वे वहां जाते, उस जगह कुछ देर रुकते और एक फूल रख देते थे. इससे उनका दर्द खत्म तो नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस सच्चाई के साथ जीना सीखना पड़ा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!