'पापा के अंतिम संस्कार के लिए लौटना पड़ेगा…'राहुल को था अनहोनी का एहसास, सोनिया गांधी ने बताया राजीव की मौत वाली रात क्या हुआ था?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़ी कई यादें साझा की हैं.

'पापा के अंतिम संस्कार के लिए लौटना पड़ेगा…'राहुल को था अनहोनी का एहसास, सोनिया गांधी ने बताया राजीव की मौत वाली रात क्या हुआ था?
Shiv Sharan

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में कई भावुक कर देने वाले अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने 21 मई 1991 की उस रात का जिक्र किया है, जब तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की जान चली गई थी. सोनिया ने बताया कि इस घटना से करीब दो महीने पहले ही राहुल गांधी ने अपने पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने मां से कहा था कि अगर पापा की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ सकता है.

राहुल गांधी को पहले से था पिता की सुरक्षा का डर

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि राजीव गांधी की हत्या से लगभग दो महीने पहले राहुल उनके साथ यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पिता की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. राहुल ने मां को आगाह करते हुए कहा था कि अगर सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो परिवार को जल्द ही किसी अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है.

21 मई 1991 को जब श्रीपेरंबदूर में चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती हमला हुआ, तो राहुल की कही बात सोनिया को याद आ गई. इस विस्फोट में राजीव गांधी के अलावा 14 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी.

राजीव गांधी की SPG सुरक्षा हटाने पर उठाए सवाल

सोनिया ने अपनी किताब में राजीव गांधी की सुरक्षा से जुड़े फैसलों का भी जिक्र किया है. उनके मुताबिक, वीपी सिंह सरकार के कार्यकाल में राजीव गांधी की सुरक्षा से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को हटा दिया गया था.

उन्होंने बताया कि दिसंबर में हुई एक समिति की बैठक में राजीव गांधी को SPG सुरक्षा जारी रखने पर सहमति बनी थी. फैसला लिया गया था कि सुरक्षा में बदलाव तभी होगा, जब नए खतरे का आकलन इसकी जरूरत बताएगा. हालांकि, सोनिया का दावा है कि ऐसी कोई समीक्षा किए बिना अगले महीने ही SPG सुरक्षा हटा दी गई. इसके बाद विशेष प्रशिक्षित सुरक्षा बल की जगह स्थानीय पुलिस को जिम्मेदारी सौंप दी गई.

प्रियंका गांधी ने मां को दी थी बम धमाके की खबर

सोनिया गांधी ने 21 मई 1991 की शाम को याद करते हुए लिखा कि उस समय घर में सब कुछ सामान्य था. प्रियंका गांधी एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की तैयारी कर रही थीं, जबकि राहुल अमेरिका में अपनी पढ़ाई कर रहे थे. सोनिया अपने कमरे में बैठकर किताब पढ़ रही थीं.

तभी प्रियंका अचानक उनके कमरे में पहुंचीं. सोनिया के मुताबिक, बेटी की तेज सांसें और चेहरे पर घबराहट देखकर उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हो गया था. प्रियंका ने उन्हें बताया कि फोन आया है, तमिलनाडु में बम धमाका हुआ है और कई लोगों की जान चली गई है. उन्होंने सोनिया से जल्द मद्रास जाने के लिए तैयार होने को भी कहा.

फोन पर मिली राजीव गांधी की मौत की खबर

सोनिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अपने करीबियों से संपर्क करना शुरू किया. वह लगातार राजीव गांधी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थीं. इसी दौरान वह प्रियंका की बाहों में फूट-फूटकर रोने लगीं और कहने लगीं कि उन्हें भी राजीव के साथ चले जाना चाहिए था.

इसके बाद उन्होंने एक करीबी व्यक्ति को फोन करके पूछा कि क्या राजीव गांधी की मौत की खबर सच है. जवाब मिला कि हां, यह सच है और साहब अब नहीं रहे. सोनिया ने लिखा कि इन शब्दों को सुनते ही उन्हें लगा जैसे उनकी पूरी दुनिया अंधेरे में डूब गई हो.

राहुल गांधी ने फोन पर पूछा था- क्या पापा नहीं रहे?

किताब में सोनिया ने राहुल गांधी से हुई बातचीत का भी जिक्र किया है. उस समय राहुल अमेरिका में थे. एक दोस्त ने उन्हें फोन करके सिर्फ इतना बताया कि एक बुरी खबर है. यह सुनते ही राहुल ने सवाल किया कि क्या पापा की मौत हो गई है?

सोनिया के मुताबिक, राहुल से संपर्क होने के बाद उन्होंने उन्हें कसकर गले लगा लिया. उन्हें इस बात का भी दुख था कि अगर राहुल के कार्यक्रम में कोई रुकावट नहीं आई होती, तो वह श्रीपेरंबदूर में अपने पिता के साथ मौजूद होते.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!