मैया अभियान: ग्रीष्मकालीन शिविर में नर्मदा घाट बना पाठशाला

मैया अभियान: ग्रीष्मकालीन शिविर में नर्मदा घाट बना पाठशाला
Shiv Sharan

डिंडोरी/ खबर डिजिटल/ शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले में रविवार को नर्मदा डैम घाट पर 'मैया अभियान' के तहत सफाई और योग का विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, जिले के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य मकसद बच्चों को स्वच्छता से जोड़ना और नर्मदा नदी की साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एरोबिक जुम्बा और योग से शुरू की गई। इसमें बच्चों ने बहुत उत्साह दिखाया। योग शिक्षकों ने बच्चों और उनके माता-पिता को सेहतमंद रहने के लिए रोज योग करने की सलाह दी। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी इस सत्र में शामिल हुए।
योग सत्र के बाद सभी लोग सफाई अभियान में जुट गए। कलेक्टर से लेकर स्कूली बच्चों तक, सभी ने हाथ में झाड़ू उठाकर नर्मदा घाट की सफाई की। घाट के किनारे फैली गंदगी और कचरे को हटाया गया।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि घाट के कुछ हिस्सों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसे जेसीबी मशीन की मदद से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'मैया अभियान' को जनता का पूरा साथ मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि बच्चे भी नर्मदा मैया की सफाई से जुड़ें और आगे चलकर इसे अपनी जिम्मेदारी समझें।

कलेक्टर ने आगे जानकारी दी कि अतिक्रमण हटाने के बाद घाट पर पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही घाट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे यह जगह और सुंदर और साफ दिखे। आने वाले समय में यहां लोगों के बैठने और घूमने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। जिला खेल अधिकारी मोहम्मद अहमद खान ने बताया कि जिले में 5 मई से 5 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर चल रहा है।

इस शिविर का मकसद बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। इस शिविर में बच्चे कई तरह के खेल और योग सीख रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी इसमें भाग ले सकते हैं। रविवार को शिविर की सारी गतिविधियां नर्मदा घाट पर ही रखी गई थीं, ताकि सफाई अभियान से भी बच्चों को जोड़ा जा सके।

इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और शहर के स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रमदान किया। सभी ने एक साथ मिलकर नर्मदा मैया को साफ रखने का संकल्प लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!