Mohan Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हुए नाराज

Mohan Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हुए नाराज
Vijay Pal

Mohan Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश के राजनैतिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी, चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मोहन कैबिनेट के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम मोहन यादव को एक पत्र लिखकर इंदौर के साथ हो रही अनदेखी को ले​कर विरोध दर्ज कराया है।

कैलाश के ​पत्र में क्या?

पत्र में साफ तौर पर आपत्ति जताई गई है कि इंदौर के विकास से जुड़े मास्टर प्लान को लगातार ढिलाई बरती जा रही है, जिससे शहर की रफ्तार थम सी गई है। मंत्री ने सवाल उठाए हैं कि आगामी उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ के बड़े कार्यों को इंदौर अंचल में क्यों नहीं किया जा रहा है? इंदौर को इससे विधिक रूप से दूर रखने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे और टर्मिनल विस्तार की रुकी हुई फाइलों को लेकर भी उन्होंने सीएम का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल प्रशासनिक एक्शन की मांग की है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी ही सरकार के आला अफसरों को कटघरे में खड़ा करते हुए जताया है कि देश के सबसे स्वच्छ और प्रदेश के सबसे बड़े व्यावसायिक महानगर इंदौर के विकास कार्यों की अनदेखी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्रिमंडल और संगठन में मची खलबली

राजनैतिक जानकारों का कहना है कि संभावित मोहन मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहटों के बीच कैलाश विजयवर्गीय जैसी कद्दावर शख्सियत का यह रुख मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए एक बड़ी रणनीतिक चुनौती बन सकता है। इस लेटर बम के सामने आने के बाद जहां विपक्षी खेमे को सरकार के अंदर चल रही कसमकस पर हमला करने का बड़ा हथियार मिल गया है, वहीं इंदौर और भोपाल के बीजेपी नेताओं के बीच भी बंद कमरों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!