Kamal Nath BJP: नाथ के फिर भाजपा में जाने की अटकलें तेज!

Kamal Nath BJP: नाथ के फिर भाजपा में जाने की अटकलें तेज!
Vijay Pal

Kamal Nath BJP: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'नाथ' यानी कमलनाथ को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ जहां पूरी कांग्रेस मिडिल ईस्ट युद्ध से बनी एलपीजी संकट स्थिति को लेकर मोदी सरकार की घेराबंदी कर रही है, वहीं कमलनाथ ने अपनी ही पार्टी के अभियान की हवा निकाल दी है। कमलनाथ के हालिया बयान ने एक बार फिर उनके भाजपा में जाने की दबी हुई चर्चाओं को हवा दे दी है।

'सिलेंडर' अभियान पर नाथ का 'पिन'

कांग्रेस इन दिनों 'नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब' जैसे नारों के साथ प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी खुद इस मुद्दे पर आक्रामक हैं, लेकिन कमलनाथ ने पार्टी लाइन से बिल्कुल अलग रुख अपनाते हुए कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि गैस की कमी नहीं है, बल्कि वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कमी का केवल माहौल बनाया गया है।

भाजपाक का पलटवार

दिलचस्प बात यह है कि यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी कह रहे हैं। कमलनाथ के इस बयान ने भाजपा को कांग्रेस पर पलटवार करने का बड़ा मौका दे दिया है। कमलनाथ के इस स्टैंड से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कमलनाथ ने खुद स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस केवल भ्रम फैला रही है। वहीं, कांग्रेस के अंदर इस बयान को अनुशासनहीनता के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा में जाने की अटकलें!

लोकसभा चुनाव से पहले भी कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरें जोरों पर थीं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से कमलनाथ हाशिए पर नजर आ रहे हैं। दिल्ली दरबार ने भी उन्हें फिलहाल किसी बड़ी भूमिका में नहीं रखा है, जिससे उनकी नाराजगी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा के सुर में सुर मिलाना, उनके राजनीतिक भविष्य के नए संकेतों की ओर इशारा कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!