MP Morning News: भट्टी की तरह तप रहा प्रदेश, TET को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन और किसानों को बड़ी राहत

MP Morning News: भट्टी की तरह तप रहा प्रदेश, TET को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन और किसानों को बड़ी राहत
Vijay Pal

MP Morning News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज से अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर सीएम यादव आज बंगाल के चुनावी रण में पसीना बहाएंगे। वे सुबह 11:30 बजे कमरहाटी में भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में जनसभा। इसके बाद वे शाम 5 बजे खड़गपुर सदर में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष के पक्ष में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हिंदी भाषी मतदाताओं के बीच सीएम मोहन यादव का प्रभाव भाजपा के लिए बंगाल में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

भट्टी की तरह तप रहा MP

मध्यप्रदेश में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। खजुराहो 43.2°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश के 9 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार जा चुका है। भीषण गर्मी को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक कर दिया है। यह नियम आज 18 अप्रैल से लागू हो गया है। मौसम विभाग ने अलीराजपुर, रतलाम, धार, छतरपुर और पन्ना समेत 16 जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम, ग्वालियर और छिंदवाड़ा जैसे 11 अन्य जिलों में भी स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।

किसानों को बड़ी राहत

प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अवधि 6 दिन बढ़ा दी है। अब किसान 30 अप्रैल तक बुकिंग कर सकेंगे। केंद्रों की क्षमता बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी गई है। राज्य में अब तक 1.30 लाख से अधिक किसानों से 57 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है, जिसके बदले 355 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

शिक्षकों का हल्ला बोल

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में आज राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में प्रदेशभर के हजारों शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। शिक्षकों का दावा है कि इस प्रदर्शन में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। सरकार ने इस मामले में रिव्यू पिटीशन दाखिल की है, लेकिन शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 'मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा' निकालने पर अड़े हैं।

महिला वंदन विधेयक

संसद में महिला वंदन विधेयक पास नहीं होने पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए इसे 'महिला विरोधी मानसिकता' करार दिया है।

अस्पतालों को ग्रेस पीरियड

एमपी के आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों को राहत देते हुए सरकार ने बिना NABH सर्टिफिकेट के 6 महीने तक इलाज की अनुमति दी है। 80 अस्पताल फिर से बहाल हुए हैं।

कलेक्टरों को निर्देश

सीएम ने कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे गांवों में रात बिताएं और 'जल गंगा संवर्धन अभियान' में लापरवाही न बरतें।

RTE एडमिशन

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश (RTE) की तारीख बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!