कान्हीवाड़ा स्कूल में प्रभारी प्राचार्य और चपरासी की मनमानी, बारिश में बाहर भीगते रहे छात्र और शिक्षक

कान्हीवाड़ा स्कूल में प्रभारी प्राचार्य और चपरासी की मनमानी, बारिश में बाहर भीगते रहे छात्र और शिक्षक
Business Desk

सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष वन्देवार/ जिला शिक्षा केंद्र सिवनी के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कान्हीवाड़ा में प्रभारी प्राचार्य और चपरासी की घोर लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन की इस बेरुखी के कारण गिरते पानी (बारिश) के बीच आधे से ज्यादा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर के मुख्य गेट के बाहर घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।

मुख्यालय से नदारद रहते हैं कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल का गेट समय पर नहीं खोला गया, जिसके चलते दूर-दराज से आने वाले बच्चों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ चपरासी नियम विरुद्ध तरीके से मुख्यालय से बाहर रहते हैं, जिसके कारण स्कूल समय पर खुलने और बंद होने की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

30 से 35 किलोमीटर का सफर कर पहुंचते हैं शिक्षक
हैरानी की बात यह है कि स्कूल में पदस्थ आधे से अधिक शिक्षक रोजाना 30 से 35 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके अप-डाउन समय पर स्कूल पहुंचते हैं। लेकिन प्रभारी प्राचार्य की लचर प्रशासनिक व्यवस्था और चपरासी की मनमानी के कारण, कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों और पढ़ाई के लिए उत्सुक छात्र-छात्राओं को बारिश के मौसम में भी स्कूल के बाहर खड़े होकर प्रताड़ित होना पड़ रहा है।

कलेक्टर और डीईओ से सख्त कार्रवाई की गुहार
ग्रामीणों, पालकों और पीड़ित छात्रों ने इस पूरी अव्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों ने जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी और संवेदनशील जिला कलेक्टर नेहा मीना से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। मांग की जा रही है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले प्रभारी प्राचार्य और मुख्यालय से नदारद रहने वाले चपरासी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों के भविष्य और गरिमा के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!