Jhabua News:1000–1500 किमी दूर परीक्षा केंद्रों से परेशान आदिवासी छात्र, कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

Jhabua News:1000–1500 किमी दूर परीक्षा केंद्रों से परेशान आदिवासी छात्र, कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन
Khabar Digital Desk

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 1000 से 1500 किलोमीटर दूर बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों से परेशान आदिवासी छात्रों ने शुक्रवार, 9 जनवरी 2025 को झाबुआ कलेक्टर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर झाबुआ जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग की।

धरना दे रहे छात्रों ने बताया कि झाबुआ एवं आसपास का क्षेत्र आदिवासी बहुल है, जहां अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए उन्हें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर, सतना जैसे दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है। यात्रा, ठहरने और भोजन पर आने वाला खर्च कई छात्रों के लिए वहन करना संभव नहीं होता, जिसके चलते अनेक विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाते हैं।

दूर-दराज शहरों में बनाए गए ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के विरोध में झाबुआ कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आदिवासी छात्र-छात्राएं, हाथों में मांगों से जुड़े तख्तियां लेकर झाबुआ में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग करते हुए।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरते समय चार शहरों के विकल्प दिए जाते हैं, लेकिन कई बार इन शहरों में परीक्षा आयोजित नहीं होती और अचानक किसी अन्य दूर शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया जाता है। इससे छात्रों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की कि झाबुआ में स्थायी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोला जाए, ताकि स्थानीय आदिवासी छात्रों को राहत मिल सके। साथ ही परीक्षा केंद्र चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और यदि दूरस्थ शहर में केंद्र दिया जाए तो यात्रा भत्ता उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित आदिवासी छात्र-छात्राएं, झाबुआ में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित करने और दूर शहरों में दिए जा रहे परीक्षा केंद्रों के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करते हुए।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!