अलीराजपुर: पत्रकारों की "चाय पर चर्चा", झूठे मुकदमों व सुरक्षा को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अलीराजपुर: पत्रकारों की "चाय पर चर्चा", झूठे मुकदमों व सुरक्षा को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Khabar Digital Desk

अलीराजपुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ मंगलवार को अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर स्थानीय पत्रकारों ने जिला कलेक्ट्रेट में चाय पर चर्चा नामक एक अनौपचारिक बैठक की। इस बैठक का आयोजन अलीराजपुर मीडिया ग्रुप ने किया था, जिसका उद्देश्य जिले में पत्रकारों के खिलाफ हो रहे झूठे मुकदमों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। इस बैठक में कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार शामिल हुए, जिनमें अलीराजपुर मीडिया ग्रुप के एडमिन आशुतोष पंचोली, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष यतेंद्र सोलंकी, साथ ही आशीष अगाल, राकेश तंवर, राकेश चौहान, दीपक दीक्षित, दीपक राठौड़, जितेंद्र वाणी, राजेश राठौड़, मुसैद, रिजवान शेख़,और विवेकानंद गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

यहां भी पढें-झाबुआ: मृत पाया गया-तेंदुआ-हादसा या शिकार?

भ्रष्टाचार और झूठे मुकदमों पर चर्चा-चर्चा के दौरान पत्रकारों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि जिले में पत्रकारिता का काम करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। कई पत्रकारों ने बताया कि जब वे भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें उजागर करते हैं, तो उन्हें अक्सर धमकियों का सामना करना पड़ता है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। युवा पत्रकार आशीष अगाल ने विशेष रूप से जिले में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वे बिना किसी डर के अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकारों की सुरक्षा की मांगबैठक में शामिल सभी पत्रकारों ने एक सुर में सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक पत्रकारों को सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक वे निष्पक्ष रूप से अपना काम नहीं कर पाएंगे और समाज के सामने सच्चाई नहीं ला पाएंगे। इस चर्चा के बाद, पत्रकारों ने जिले के कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देगा और जिले में पत्रकारिता के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने में मदद करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!