बैतूल भाजपा हुई पूरी तरह बेरौनक… नए जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार की कार्यशैली पर उठे सवाल

बैतूल भाजपा हुई पूरी तरह बेरौनक… नए जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार की कार्यशैली पर उठे सवाल
Khabar Digital Desk

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बैतूल भाजपा के नए जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार को कमान संभाले एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन जिला संगठन में अब वह रौनक नजर नहीं आती, जो कभी पूर्व जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला के दौर में दिखती थी। तब हाल यह रहता था कि कार्यक्रम की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता बिना बुलाए, समय से पहले पहुंच जाते थे। जोश ऐसा कि अतिथि आए नहीं और जिंदाबाद के नारे पहले ही गूंजने लगते थे। युवा कार्यकर्ताओं की टोली अलग ही रंग में नजर आती थी। वहीं अब हालात कुछ और ही कहानी कहते हैं।

बीजेपी से कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी
रविवार को माचना करबला ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम पर नजर डालें तो सगठन की असल तस्वीर सामने आ जाती है। कार्यक्रम जरूर हुआ, मंच सजा, नेता पहुंचे, लेकिन वह स्वाभाविक भीड़ और उत्साह गायब रहा। चर्चा यह रही कि अगर गंज मंडल और कोठांबाजार मंडल अध्यक्षा ने मोर्चा न संभाला होता, तो शायद तस्वीर और भी फीकी होती। विकास और विक्रम पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और कम से कम कुर्सियां खाली नहीं रहीं, यही बड़ी राहत मानी गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/harda-model-code-of-conduct-case-kamal-patel-court/

कार्यक्रम स्थल पर चले खूब चटखारे
वीओ - माचना करबला ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम में लोगों के बीच चटकारे भी खूब लगे। दबी आवाज में भाजपा और युवा संगठनों से जुड़े कुछ नेताओं ने कहा-चलो, जैसा भी रहा, कार्यक्रम फेल तो नहीं हुआ। यह वाक्य अपने आप में बहुत कुछ कह गया। सवाल उठने लगे कि क्या अब कार्यक्रम की सफलता सिर्फ फेल न होने तक सीमित रह गई है? संगठन के भीतर यह भी चर्चा है कि नए जिला अध्यक्ष अपने एक साल की उपलब्धि दो ग्राम पंचायतों में समर्थित उम्मीदवारों की जीत को मानते हैं। जीत अहम है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन पुराने कार्यकर्ता पूछ रहे हैं - क्या संगठन की मजबूती सिर्फ चुनावी नतीजों से मापी जाएगी, या फिर वही पुराना जोश, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की स्वत: उपस्थिति भी कभी लौटेगी? फिलहाल, एक साल बाद भाजपा जिला संगठन में सवाल ज्यादा हैं और जवाब कम है।

https://www.youtube.com/watch?v=SfoW4YaJucQ
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!