पानी की हर बूंद का समुचित उपयोग, जल-सुरक्षित विकसित मध्यप्रदेश" ड्रॉफ्ट पर सुझाव आमंत्रित

- विशेषज्ञों के साथ आम लोगों की राय होगी महत्वपूर्ण - उपचारित अपशिष्ट जल का 100% पुनर्प्रयोग एवं सतत् जल प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा - वर्ष 2037 तक 50% उपचारित जल के पुनः उपयोग का रखा गया लक्ष्य

पानी की हर बूंद का समुचित उपयोग, जल-सुरक्षित विकसित मध्यप्रदेश" ड्रॉफ्ट पर सुझाव आमंत्रित
Khabar Digital Admin

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, समृद्ध और पर्यावरणीय दृष्टि से सतत् जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'अर्बन ग्रोथ कॉनक्लेव 2.0' में "मध्यप्रदेश उपचारित अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग नीति-2026" का प्रारूप सार्वजनिक परामर्श एवं सुझावों के लिए आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के "सबका साथ, सबका विकास और सर्वसमावेशी कल्याण" के विज़न पर आधारित यह पॉलिसी ड्रॉफ्ट मध्यप्रदेश के जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के भविष्य को एक नई दिशा और ऊँचाई प्रदान करेगी।

भावी शहरी एवं जल आवश्यकताओं के लिए तैयार की गई है 'मध्यप्रदेश उपचारित अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग नीति : 2026'

प्रदेश में तीव्र गति से हो रहे नगरीकरण, औद्योगिक विस्तार और जल की बढ़ती मांग के परिप्रेक्ष्य में जल संसाधनों का सतत् प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। सीवेज उपचार के पश्चात् उपलब्ध जल को अपशिष्ट के स्थान पर उपयोगी संसाधन के रूप में विकसित कर पेयजल एवं भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए यह नीति एक क्रांतिकारी कदम है। "पानी की हर बूंद का समुचित उपयोग, जल-सुरक्षित विकसित मध्यप्रदेश" के लिए यह नीति न केवल जल संसाधनों पर दबाव कम करेगी, बल्कि "विकसित मध्यप्रदेश@2047" की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण होगी।

पॉलिसी ड्रॉफ्ट के प्रमुख प्रावधान

पॉलिसी ड्रॉफ्ट : 2026 एवं समयबद्ध लक्ष्य : नीति के अंतर्गत संग्रहित सीवेज का निर्धारित मानकों के अनुरूप 100% उपचार सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग का लक्ष्य वर्ष 2027 तक 20%, वर्ष 2030 तक 30% तथा वर्ष 2037 तक 50% प्राप्त करना निर्धारित किया गया है।

गैर-पेयजल उपयोगों में प्रोत्साहन : उद्योगों, निर्माण कार्यों, उद्यानों एवं लैंड स्केपिंग, सड़क सफाई, शौचालय फ्लशिंग, अग्निशमन तथा उपयुक्त कृषि/सिंचाई जैसे गैर-पेयजल कार्यों में उपचारित जल के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा : जल गुणवत्ता के निर्धारित मानकों, नियमित निगरानी तथा पेयजल प्रणाली से पूर्णतः पृथक जल वितरण व्यवस्था (दोहरी पाइप लाइन) के माध्यम से जनस्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

अवसंरचना विकास एवं निवेश के अवसर : उपचारित जल के भंडारण, परिवहन एवं वितरण नेटवर्क, टैंकर फिलिंग स्टेशन तथा दोहरी पाइप लाइन जैसी सुविधाओं के विकास से प्रदेश में नए निवेश एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

वित्तीय स्थिरता एवं पीपीपी मॉडल : सार्वजनिक-निजी भागीदारी ,केंद्र एवं राज्य की योजनाओं, सीएसआर तथा उपचारित जल की बिक्री से प्राप्त राजस्व के माध्यम से जल पुनर्चक्रण परियोजनाओं की वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा दिया जाएगा।

उच्चस्तरीय निगरानी व्यवस्था : राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के माध्यम से अंतर-विभागीय समन्वय, जल मांग का आकलन, दर निर्धारण तथा नियमित निगरानी की मजबूत व्यवस्था की जाएगी।

सतत् जल प्रबंधन में मध्यप्रदेश की नई मिसाल

यह पॉलिसी ड्रॉफ्ट : 2026 उपचारित अपशिष्ट जल को बहुमूल्य संसाधन में परिवर्तित कर जल संरक्षण, पर्यावरणीय सुधार तथा शहरी सेवाओं की दक्षता बढ़ाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी। 'अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' के माध्यम से सरकार, उद्योग एवं निजी निवेशकों के बीच सहयोग को नई गति मिलेगी, जिससे मध्यप्रदेश जल-सुरक्षित एवं समृद्ध प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर होगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!