Shivraj Singh : शिवराज सिंह को शिक्षक ने बताया झूठों में नंबर वन, हुआ निलंबित

Shivraj Singh : शिवराज सिंह को शिक्षक ने बताया झूठों में नंबर वन, हुआ निलंबित
Vijay Pal

Teacher Govind Kushwaha Suspended : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा विधानसभा में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर शासकीय शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। गंजबासौदा स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा को जिला शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए न्यायालय जाने की बात कही है।

वीडियो पर की थी टिप्पणी

मामला उस समय सामने आया जब बीजेपी नेता गगन दुबे ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो साझा किया था। यह वीडियो संसद में दिए गए भाषण से जुड़ा था। इसी पोस्ट पर शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिक्षक ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि बतोले बाज हैं, झूठों की प्रतियोगिता कराई तो यह पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे।

विभाग ने की कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए पहले शिक्षक को नोटिस जारी किया और इसके बाद 18 मार्च को उन्हें निलंबित कर दिया गया। विभाग का कहना है कि शासकीय कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की सार्वजनिक टिप्पणी सेवा नियमों के खिलाफ है।

कोर्ट जाएगा शिक्षक

निलंबित शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया और उन पर की गई कार्रवाई कठोर है। उन्होंने साफ कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे।

पहले कांग्रेसी था गगन दुबे

जानकारी के अनुसार शिक्षक की टिप्पणी पर आपत्ति उठाने वाले भाजपा नेता गगन दुबे खुद पहले कांग्रेस की राजनीति करता था। बताया जाता है कि जब गंजबासौदा विधानसभा से निशंक जैन कांग्रेस से विधायक थे, उस दौरान गगन दुबे कांग्रेस के लिए काम करता था, लेकिन कांग्रेस विधायक निशंक जैन के चुनाव हारने के बाद उसने पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गया। आपको यह भी बता दें कि गगन दुबे की इस आपत्ति पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना भी की गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो इसे सस्ती लोकप्रियता भी बताई।

सक्रिय हुआ कुशवाह समाज!

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में विदिशा लोकसभा से सांसद हैं और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे मोदी सरकार में केंन्द्रीय कृषि मंत्री है। ऐसे में मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि कुशवाह समाज के कुछ पदाधिकारी मामले को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे है। उनका कहना है कि क्या हम भाजपा के लिए वोट बैंक के लिए ही हैं, जब चुनाव की बारी आती है तो कुशवाह समाज उनके लिए प्रिय होता है, और जब ऐसे मामले सामने आते है, तो भाजपा कुशवाह समाज को भूल जाती है। आने वाले समय में भाजपा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!