MP Teacher Transfer : MP में शिक्षकों के ट्रांसफर! 23 जून आवेदन की आखिरी डेट

MP Teacher Transfer : MP में शिक्षकों के ट्रांसफर! 23 जून आवेदन की आखिरी डेट
Vijay Pal

MP Teacher Transfer: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों को लेकर आधिकारिक समय-सारणी और नई नियमावली जारी कर दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 19 जून 2026 से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही हैं, जिसकी आखिरी तारीख 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस तय समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही ट्रांसफर पर विचार होगा। हालांकि, इस बार की ट्रांसफर पॉलिसी में ई-अटेंडेंस और विभागीय डेटा अपडेशन को लेकर मापदंड लागू किए गए हैं।

90 प्रतिशत की बाध्यता

नई नीति के तहत केवल उन्हीं शिक्षकों के तबादले की पात्रता होगी, जिनकी डिजिटल प्रणाली में 90 फीसदी या उससे अधिक ई-अटेंडेंस दर्ज है। जिन शिक्षकों की उपस्थिति इस मापदंड से कम पाई जाएगी, उन्हें इस साल की ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

अप्रैल तक का डेटा बनेगा आधार

मई महीने और जून के प्रथम सप्ताह में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है, इसलिए अफसरों ने जिला और संकुल स्तर पर आदेश जारी किए हैं कि शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए अप्रैल 2026 तक के अटेंडेंस आंकड़ों को ही मुख्य आधार माना जाए।

58 हजार टीचर्स के ट्रांसफर होल्ड

तबादला नीति के बीच एक खबर यह भी है कि सरकार ने प्रदेश के करीब 58 हजार शिक्षकों के ट्रांसफर्स पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दी है। लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, इन 58 हजार शिक्षकों के तबादले फरवरी 2027 तक स्थगित रहेंगे। इस अवधि के बाद विभाग अपनी सुविधानुसार अलग से नीति लागू कर सकता है।

पोर्टल 3.0 पर एंट्री अनिवार्य

स्कूल शिक्षा विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सीनियर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक स्कूल में कार्यरत एक-एक शिक्षक की पूरी सर्विस प्रोफाइल और अटेंडेंस का ब्योरा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जा रहा है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी आगामी जनगणना कार्यों में लगाई गई है, उन्हें भी नियमों के तहत इस साल ट्रांसफर की पात्रता नहीं मिलेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!