पढ़ाई छोड़ बच्चों से मक्का उठवा रहे शिक्षक! वायरल वीडियो, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग

पढ़ाई छोड़ बच्चों से मक्का उठवा रहे शिक्षक! वायरल वीडियो, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग
Shiv Sharan

राकेश यादव, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के शासकीय स्कूल परिसर को कथित तौर पर निजी खलिहान में बदल गया है। मामला जिला शिक्षा केंद्र सिवनी के संकुल केंद्र बंडोल के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला झिलमिली का है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय मक्का उठवाने का काम कराया जा रहा है।

​मैदान में सुखाया जा रहा शिक्षक का मक्का

​सामने आई जानकारी के मुताबिक, स्कूल परिसर के खेल मैदान में किसी शिक्षक का मक्का सुखाने के लिए फैलाया गया है। आरोप है कि संबंधित शिक्षक द्वारा बच्चों की शिक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए उनसे स्कूल समय में मक्का समेटने और बोरियों में भरने जैसे श्रम के कार्य कराए जा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूली गणवेश (यूनिफॉर्म) पहने मासूम बच्चे मैदान में फैले हुए मक्के को अपने नन्हें हाथों से समेट रहे हैं। शिक्षा के इस पवित्र स्थल पर इस तरह की मनमानी और लापरवाही ने विभाग के दावों की पोल खोल दी है।

​अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश

​इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर शिक्षकों की ऐसी हरकतें नौनिहालों के भविष्य को अंधकार में धकेल रही हैं। घटना के तूल पकड़ने के बाद अब लोग शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि इस गैर-जिम्मेदाराना काम में शामिल दोषी शिक्षक की जल्द से जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-assembly-steps-into-digital-era-upcoming-session-to-go-completely-paperless/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!