डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’
Business Desk

त्यौंथर रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर त्योंथर विधानसभा मुख्यालय में भाजपा द्वारा आयोजित "स्मरण पखवाड़ा (संस्मरण पक्ष)" के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और अखंड भारत के मजबूत समर्थक थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू पृथक व्यवस्था का विरोध करते हुए ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष किया था। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा।

विधायक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए डॉ. मुखर्जी द्वारा किया गया संघर्ष भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में धारा 370 हटने के बाद डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ है और जम्मू-कश्मीर विकास एवं समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, तप, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने तथा भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में त्योंथर मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, कटरा मंडल अध्यक्ष सावेंद्र शर्मा, त्योंथर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद विद्या प्रकाश शुक्ला सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!