तेवरी का स्वीट कॉर्न बना लोगों की पहली पसंद, स्वाद का लुत्फ उठाने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

तेवरी का स्वीट कॉर्न बना लोगों की पहली पसंद, स्वाद का लुत्फ उठाने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /स्लीमनाबाद तेवरी -- कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र का तेवरी गांव इन दिनों अपने मशहूर स्वीट कॉर्न को लेकर सुर्खियों में है। मीठे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण तेवरी का स्वीट कॉर्न लोगों की पहली पसंद बन गया है। शाम होते ही सड़क किनारे लगी दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर गर्मागर्म स्वीट कॉर्न का स्वाद लेते नजर आते हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी तेवरी पहुंचकर यहां के मशहूर स्वीट कॉर्न का आनंद लेना नहीं भूलते। मक्खन, नींबू और मसालों के साथ परोसा जाने वाला स्वीट कॉर्न लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। छुट्टी के दिनों और शाम के समय यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है।तेवरी में स्वीट कॉर्न की बड़ी मंडी भी संचालित होती है, जहां से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वीट कॉर्न प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है। इसकी बढ़ती मांग से क्षेत्र के किसानों को भी अच्छा लाभ मिल रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि तेवरी के स्वीट कॉर्न की मिठास और गुणवत्ता ने इसे अलग पहचान दिलाई है।स्वाद और गुणवत्ता के दम पर तेवरी का स्वीट कॉर्न अब कटनी जिले की पहचान बनता जा रहा है। यही वजह है कि यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक बार इस मशहूर स्वीट कॉर्न का स्वाद जरूर चखना चाहता है। शाम के समय तेवरी का बाजार मानो स्वाद प्रेमियों के मेले में तब्दील हो जाता है, जहां हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है। वहीं स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वीट कॉर्न की खेती करने वाले किसानों को भुगतान से जुडी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और किसान बेचारा बड़ी मार झेल रहा है

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!