Jhabua News: थांदला विकासखंड की कार्ययोजना को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

Jhabua News: थांदला विकासखंड की कार्ययोजना को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
Khabar Digital Desk

झाबुआ /सुनील डाबी/ खबर डिजिटल / आदिवासी अंचल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए थांदला विकासखंड को राष्ट्रीय स्तर सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित 'आदि कर्मयोगी अभियान' के तहत तैयार की गई कार्ययोजना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता
झाबुआ जिले के 651 ग्रामों में यह अभियान संचालित हुआ, जिनमें से 111 ग्राम थांदला विकासखंड के हैं। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान में ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से ग्राम विकास पुस्तिकाएं तैयार की गईं। इन पुस्तिकाओं के आधार पर विजन 2030 के तहत आने वाले समय में ग्रामों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

111 ग्रामों की कार्ययोजनाएं
थांदला विकासखंड में इस अभियान की निरंतर निगरानी कलेक्टर नेहा मीणा एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा की गई। वहीं, एसडीएम महेश मंडलोई के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी देवेंद्र बरडिया (सीईओ थांदला) एवं सहायक नोडल अधिकारी दिपेश सोलंकी (बीईओ थांदला) ने सभी 111 ग्रामों की कार्ययोजनाएं सफलतापूर्वक तैयार कराईं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/katni-dalit-urination-case-politics-latest-hindi-news/

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू थीं मुख्य अतिथि
इस अभियान के अंतर्गत बीईओ दिपेश सोलंकी द्वारा गोद लिए गए ग्राम उदेपुरिया को झाबुआ जिले की सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना के रूप में चयनित किया गया है। इसी उपलब्धि के तहत 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित 'नेशनल कॉन्क्लेव' में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में थांदला से दिपेश सोलंकी, भारत कटारा, मशूल वसुनिया एवं अन्य सहभागी आमंत्रित किए गए।

यह सम्मान थांदला विकासखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। क्षेत्र की कार्य योजना को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में खुशी और गर्व का माहौल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!