धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, रखी जा रही पैनी नजर

धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, रखी जा रही पैनी नजर
Khabar Digital Desk

🔳धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, रखी जा रही पैनी नजर

🔳राजस्व,खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने की जांच

🔳4 वेयरहाउस में भंडारित कृषि उपज का किया गया औचक निरीक्षण

🔳भौतिक सत्यापन में 77 हजार 488 बोरियों में मिली 30 हजार 993 क्विंटल धान

🔳वेयरहाउस प्रबंधकों से निर्धारित प्रारूप में मांगी गई जानकारी

🔳कटनी - समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही अवैध रूप से धान का भंडारण व परिवहन करने वाले व्यक्तियों,दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने राजस्व , खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल को निर्देशित किया है कि हर गतिविधि पर नजर रखें और नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश के पालन में 4 वेयरहाउस में भंडारित कृषि उपज का भौतिक सत्यापन करने औचक निरीक्षण किया गया ।इस दौरान इन वेयर हाउसों के भौतिक सत्यापन में 77 हजार 488 बोरियों में 30 हजार 993 क्विंटल धान पाई गई।

जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान श्रीनिवास वेयरहाउस मझगवां में 19 हजार 352 बोरी में 7 हजार 740 क्विंटल धान और श्रीरामा कृष्णा वेयरहाउस एंड एग्रो सर्विसेज मझगवां फाटक से 6 हजार 647 बोरी में 2 हजार 658 क्विंटल धान तथा मधुर महादेव वेयरहाउस से 15 हजार 808 बोरी में 6 हजार 323 क्विंटल धान और गुप्ता वेयरहाउस से 35 हज़ार 681 बोरी में 14 हजार 272 क्विंटल पाई गई धान शामिल हैं।

कृषि उपज मंडी सचिव ने बताया कि अधिनियम 1972 में वर्णित प्रावधान अनुसार अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।भौतिक सत्यापन दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, तहसीलदार रामटेके, श्री मौर्य और श्री अतुलेश सिंह नायब तहसीलदार,
श्री यज्ञ दत्त त्रिपाठी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, खगेश गुप्ता एस ए डी ओ, और श्री के के नरगांवे सचिव कृषि उपज मंडी ,श्री सुधीर त्रिपाठी सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मंडी ,श्री विकास नारायण मिश्र सहायक उप निरिक्षक कृषि उपज मंडी शामिल रहे।

निर्धारित प्रारूप में दें जानकारी

वेयर हाउस प्रबंधकों को पत्र लिखकर उनसे निर्धारित प्रारूप में 24 घंटे के भीतर अधिसूचित कृषि उपजों की पूरी जानकारी तलब की गई है। ताकि धान उपार्जन प्रारंभ होने के पूर्व भंडारित कृषि उपज का नियमानुसार विधिवत् निराकरण किया जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!