MP Farmer: MP किसानों के लिए मोहन सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी!, दिया करोड़ों का तोहफा

MP Farmer: MP किसानों के लिए मोहन सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी!, दिया करोड़ों का तोहफा
Vijay Pal

MP Farmer: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश की आर्थिक रफ्तार को दोगुना करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने 5 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक साख योजना को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस योजना के तहत सबसे बड़ा तोहफा मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं को मिला है, जिनके लिए लोन के रास्ते पूरी तरह खोल दिए गए हैं।

मुख्य सचिव का आदेश

मंत्रालय में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वित्त विभाग और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने साफ किया है कि सभी जिलों के क्रेडिट प्लान का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और कड़ाई के साथ होना चाहिए। बैंकिंग सिस्टम और जिला प्रशासन के बीच सटीक तालमेल से ही राज्य की आर्थिक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर गति दी जा सकती है।

अन्नदाताओं के लिए 1.65 लाख करोड़

सरकार ने खेती-किसानी की लागत को कम करने और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र के ऋण लक्ष्यों में बड़ा इजाफा किया है।

लाभकुल कृषि ऋण: 1,65,117 करोड़, किसानों को कर्ज के बोझ से बचाना और आत्मनिर्भर बनाना।
विशेष फसल ऋण: 88,638 करोड़, बोनी और खेती के अन्य कामों के लिए समय पर खाद-बीज हेतु वित्तीय मदद।

MSME और रिन्यूएबल एनर्जी

मंत्रालय की बैठक में वार्षिक साख योजना 2026-27 का औपचारिक विमोचन भी किया गया। जिसमें बड़े लक्ष्य तय किए गए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए सरकार ने 1,62,967 करोड़ रुपये का ऋण लक्ष्य रखा है, जिससे नए स्टार्टअप और स्थानीय उद्योगों को संजीवनी मिलेगी। स्वच्छ भारत और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा व अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भी लोन के बजट में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

बैठक में रहे मौजूद

इस अहम वित्तीय बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड और भारतीय स्टेट बैंक समेत तमाम प्रमुख बैंकिंग संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। सरकार को भरोसा है कि बैंकों के इस बड़े सहयोग से एमपी में निवेश और रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!