BJP Politics: सिंधिया खेमे पर टिप्पणी को लेकर MP भाजपा में घमासान

BJP Politics: सिंधिया खेमे पर टिप्पणी को लेकर MP भाजपा में घमासान
Vijay Pal

BJP Politics: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार और संगठन के अंदर आंतरिक गुटबाजी को साधने की कोशिशों के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक को बुधवार को अचानक भोपाल प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया, जहां पार्टी अध्यक्ष खंडेलवाल ने विधायक महोदय की जमकर क्लास लगाई।

ऊर्जा मंत्री तोमर पर निशाना

दरअसल, अपने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर बीते दिनों विधायक पन्नालाल शाक्य अपना आपा खो बैठे थे। उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर हमला बोलते हुए नाकारा तक कह डाला। विधायक ने सार्वजनिक रूप से चुनौती दी थी कि मैं भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से सीधे कहूंगा कि इस मंत्री को तत्काल पद से हटा दीजिए।

प्रभारी मंत्री पर भी तंज

विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने एक पुराने वाकये का जिक्र करते हुए कहा था कि वह तो महाराजा से भी बड़े हो रहे हैं। सिंधिया जी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चलो हटो कहकर किनारे कर दिया था, मन तो हुआ कि कह दूं कि तू ही अकेला घुस जा।

संगठन ने लिया संज्ञान

विधायक पन्नालाल शाक्य के इस तीखे बयान के बाद मंत्रियों और सिंधिया समर्थकों के बीच आक्रोश फैल गया, जिससे सरकार और संगठन के बीच समन्वय बिगड़ने लगा। चूंकि मामला कैबिनेट मंत्रियों से जुड़ा था, इसलिए प्रदेश नेतृत्व तुरंत एक्शन मोड में आ गया। बुधवार को जैसे ही विधायक शाक्य भोपाल पहुंचे, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनके बयानों पर नाराजगी जताई। बंद कमरे में हुई इस बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने साफ किया कि सार्वजनिक मंचों से अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा ऐसी गलती होने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैकफुट पर आए विधायक

संगठन के चाबुक के बाद विधायक पन्नालाल शाक्य के तेवर ढीले पड़ गए और उनके सियासी सुर बदल गए। विधायक शाक्या ने अपनी सफाई में कहा कि बीजेपी एक अनुशासित परिवार है। हमारे बीच कोई मतभेद या गुटबाजी नहीं है। संगठन और कार्यकर्ता हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि हैं। मंत्रियों के प्रति मेरा कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!