​दो महीने में चौथा शिकार! महुआ चुनने गए 32 वर्षीय युवक की बाघ के हमले से मौत

​दो महीने में चौथा शिकार! महुआ चुनने गए 32 वर्षीय युवक की बाघ के हमले से मौत
Khabar Digital Desk

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/​सिवनी। जिले अंतर्गत बरघाट क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर एक परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। धारनाकला के घने जंगलों में महुआ बीनने गए एक 32 वर्षीय आदिवासी युवक पर बाघ ने जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

​महुआ बीनते समय अचानक हुआ हमला

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डोरली निवासी विनोद उइके (32 वर्ष) शनिवार की सुबह रोज की तरह अपने परिजनों के साथ वनोपज (महुआ) संग्रहण के लिए धारनाकला के जंगल में गया था। सीजन होने के कारण जंगल में महुआ चुनने वालों की काफी भीड़ थी। विनोद और उसके साथी जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फैलकर महुआ बीन रहे थे। इसी बीच, घनी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक विनोद पर हमला कर दिया। हमला इतना तीव्र और अप्रत्याशित था कि विनोद को बचाव या शोर मचाने तक का अवसर नहीं मिल सका।

​भाई ने आंखों के सामने देखा खौफनाक मंजर

​मृतक के छोटे भाई पंकज ने बताया कि वह विनोद से कुछ ही दूरी पर था, तभी उसे झाड़ियों में हलचल दिखी। जब तक वह कुछ समझ पाता, बाघ विनोद को दबोच चुका था। पंकज के चिल्लाने पर अन्य ग्रामीण और परिजन लाठी-डंडे लेकर उस ओर दौड़े, लेकिन बाघ की दहाड़ और उसकी आक्रामकता के आगे किसी की हिम्मत नहीं हुई। बाघ विनोद के क्षत-विक्षत शव को घसीटते हुए जंगल के गहरे इलाकों में ले गया। घंटों की मशक्कत और वन विभाग के पहुंचने के बाद ही शव को बरामद किया जा सका।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/international-film-festival-dindori-satya-pardhan-gudum-documentary-win/

​मुआवजा और प्रशासनिक सक्रियता

​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर रवि प्रसाद गेडाम और एसडीओ अनिल छत्री ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शासन के नियमानुसार, मृतक के परिजनों को कुल 8 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है, जिसमें से 20 हजार की तत्कालिक सहायता राशि परिजनों को सौंप दी गई है।

​दो माह में चौथी घटना: बढ़ता आक्रोश

​उल्लेखनीय है कि पिछले दो महीनों के भीतर इस क्षेत्र में बाघ के हमले की यह चौथी बड़ी घटना है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग वन्यजीवों की मॉनिटरिंग में विफल रहा है, जिसके कारण आए दिन निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बाघ को जल्द ही रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sehore-cricket-stadium-416-crore-mp-new-sports-project-opening-update/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!