MP Weather Today: गर्मी बढ़ी, दिन का तापमान हाई, जानिए मौसम का हाल

MP Weather Today: गर्मी बढ़ी, दिन का तापमान हाई, जानिए मौसम का हाल
Khabar Digital Desk

भोपाल, खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश का मौसम अब करवट ले रहा है। 15 मार्च के बाद से MP के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं के साथ गर्मी बढ़ेगी। वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बारिश का पूर्वा अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन के आसपास इलाकों में गर्मी का असर बढ़ेगा। भोपाल में रविवार की रात आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जानिए मौसम का हाल...

मौसम विभाग का कहना

IMD मौसम वैज्ञानिक अनुपम कश्यपी के अनुसार "अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राज्यों में गरज-चमक के साथ छिटपुट/बिखरी हुई वर्षा के कारण दिन के तापमान में कमी होने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है।"

वहीं "MP के विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में येलो अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र के दक्षिण-पूर्वी भाग (विदर्भ और मराठवाड़ा सहित) में गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। पुणे में दोपहर/शाम के समय आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।"

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मार्च तक MP में रुक-रुककर बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग यह भी अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ेगा। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में।

दिल्ली के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार  दिल्ली-NCR के लिए बारिश का अलर्ट जारी किये गए हैं। 15 मार्च 2026 को आसमान बादल छह रहने का अनुमान है वहीं दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट

IMD भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च 2026 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस बीच उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है।
वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!