MP में परिवहन सेवा शुरू होने से पहले अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की चेतावनी

MP में परिवहन सेवा शुरू होने से पहले अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की चेतावनी
Khabar Digital Admin

उज्जैन। Bus Strike Madhya Pradesh - MP में मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा शुरू होने से पहले ही निजी बस संचालकों का विरोध खुलकर सामने आ गया है। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 1 मार्च तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 2 मार्च से उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में बसों का संचालन अनिश्चितकालीन रूप से बंद कर दिया जाएगा।

एसोसिएशन ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जटिया ने बताया कि बस संचालन बंद होने की स्थिति में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। होली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनज़र बड़ी संख्या में लोग सड़क मार्ग से यात्रा की तैयारी में हैं, ऐसे में हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

मुरैना: तहसील में RI राकेश जैन 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए - Khabar Digital

निजी बस संचालकों की मुख्य आपत्तियां

बस संचालकों का कहना है कि सरकार की योजना के तहत निजी परमिट निरस्त कर कंपनियों के नाम से बस संचालन की व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे छोटे और मध्यम निजी ऑपरेटरों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। साथ ही हजारों लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा और यात्रियों पर किराया बढ़ने का अतिरिक्त बोझ भी पड़ सकता है।

3,000 बसें उज्जैन संभाग में, 28,500 बसें प्रदेशभर में प्रभावित

एसोसिएशन ने कहा है कि यदि 1 मार्च तक समाधान नहीं हुआ, तो 2 मार्च से उज्जैन संभाग की लगभग 3,000 बसों सहित प्रदेशभर की करीब 28,500 बसों का संचालन बंद किया जाएगा।

मुरैना: थाने का घेराव करने पहुंची करणी सेना, लगाए मुर्दाबाद के नारे - Khabar Digital

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

  • 24 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित मोटरयान अधिनियम 1988 से संबंधित प्रस्तावित संशोधन वापस लिया जाए।
  • 29 जनवरी 2026 के राजपत्र में प्रकाशित टैक्स बढ़ोतरी संबंधी संशोधन तत्काल निरस्त किए जाएं।
  • वर्तमान में मोटरयान अधिनियम 1988 एवं नियम 1994 के तहत संचालित निजी बस व्यवस्था को यथावत रखा जाए।
  • बस संचालकों का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अब संयुक्त रूप से हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
  • फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!