Ujjain News: 47 करोड़ रुपये का निवेश, 300 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Ujjain News: 47 करोड़ रुपये का निवेश, 300 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
Khabar Digital Desk

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जेके लाइफकेयर सेंटर प्रालि की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग हर 15 दिनों में नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। यह प्रदेश की उद्योग-मित्र नीतियों और देश-विदेश के निवेशकों के बढ़ते विश्वास का परिचायक है।

मध्यप्रदेश असीम संभावनाओं और अनंत अवसरों की भूमि है। निवेशक यहां आएं और बिना किसी संकोच के निवेश करें। हमारी सरकार हर जरूरी सुविधाएं, सहयोग और सुरक्षा भी मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालवा देश के प्रमुख फार्मा क्षेत्रों में शामिल हो रहा है। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा ईकाइयां सक्रिय हैं और राज्य के कुल निर्यात में फार्मा क्षेत्र का लगभग 20 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जेके लाइफकेयर सेंटर की नई इकाई उज्जैन में औषधि निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और रोजगार को नई गति देगी।

उज्जैन के पास एआई की समृद्ध इंटेलिजेंस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एआई यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में उज्जैन के पास नेचुरल इंटेलिजेंस (एआई) की समृद्ध सम्पदा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज जैसी अनेक हस्तियों सहित हर कालखंड में उज्जैन का महत्व पूरी दुनिया में अलग प्रकार से रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर राज्यपाल श्री सिंह ने बखूबी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेके लाइफ केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के ऑनर डॉ. कात्यायन मिश्र और डॉ. जया मिश्र ने हर क्षेत्र में उज्जैन के विकास को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

यहां शुरू हो रहे उद्योग बनेंगे मिसाल

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए महाकाल की धरती से एक बड़ी शुरुआत हो रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हम सभी ने संकल्प लिया है कि किस प्रकार भारत को अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर एक बनाएं। उज्जैन में सिंहस्थ : 2028 के भव्य आयोजन के लिए विकास और अधोसंरचना के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

विकास के पीछे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अथक परिश्रम का परिणाम है। महाकाल की नगरी में विक्रम उद्योगपुरी को फूलने-फलने का आशीर्वाद मिला हुआ है। यहां शुरू हो रहे उद्योग और प्रकल्प कामयाबी की मिसाल बनेंगे। भारत ने 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करते हुए आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की है। नए भारत में हर वर्ग के सपने पूरे हो रहे हैं। मध्यप्रदेश का हर नागरिक राष्ट्र निर्माण और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए तत्पर है। प्रदेश के विकास में फार्मास्युटिकल सेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्तराखंड भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 का लक्ष्य रखा है।

फाइन केमिकल्स का होगा निर्माण

जेके ग्रुप की नई इकाई में लगभग 47 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यहां एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API), फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स और फाइन केमिकल्स का निर्माण होगा। इकाई से 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि सप्लाई चेन, परिवहन, पैकेजिंग और तकनीकी सेवाओं के माध्यम से हजारों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!