Ujjain News: महाकाल नगरी में सड़कों पर उतरा Gen Z-Gen Alpha… स्कूल की शिफ्टिंग का विरोध

Ujjain News: महाकाल नगरी में सड़कों पर उतरा Gen Z-Gen Alpha… स्कूल की शिफ्टिंग का विरोध
सुनील बंशीवाल

उज्जैन/खबर डिजिटल/ महाकाल लोक क्षेत्र में संचालित शासकीय सराफा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर दाऊदखेड़ी गांव में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को लेकर छात्राओं में नाराजगी बढ़ गई है। शुक्रवार को 200 से अधिक छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं।

छात्राओं ने जाहिर की पीड़ा
छात्राओं का कहना है कि स्कूल को दाऊदखेड़ी ले जाने से उन्हें रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे आवागमन के साथ-साथ परिवहन और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। छात्राओं ने आशंका जताई कि दूर स्कूल होने के कारण कई छात्राओं के लिए नियमित रूप से वहां पहुंचना मुश्किल होगा, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है।

मांग रखते हुए भावुक हुईं छात्राएं
प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं अपनी मांगों को लेकर भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग की कि स्कूल को वर्तमान स्थान से कहीं और स्थानांतरित न किया जाए। छात्राओं का धरना करीब चार घंटे तक चला। शुरुआत में जब कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे बातचीत के लिए मौके पर नहीं पहुंचा तो छात्राओं में नाराजगी और बढ़ गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mhow-congress-organization-appointments-resignations-workers-bjp-targets-jitu-patwari/

लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना
बाद में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने केवल मौखिक आश्वासन स्वीकार करने से इनकार करते हुए लिखित आश्वासन की मांग रखी। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से लिखित रूप में भरोसा दिलाया गया कि अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उनकी सहमति लिए बिना स्कूल को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। अब स्कूल के भविष्य को लेकर प्रशासन की आगामी बैठक और अभिभावकों की राय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस विधायक भी समर्थन में पहुंचे
छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय कांग्रेस विधायक महेश परमार भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने और स्कूल शिफ्टिंग की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की।
फिलहाल प्रशासन ने अभिभावकों की सहमति के बिना स्कूल को स्थानांतरित नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया है। ऐसे में आगामी बैठक में क्या फैसला लिया जाता है, इस पर छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-husband-murder-cases-men-helpline-calls-national-men-commission-demand-2026/
सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!