सिंहस्थ 2028: बिजली लाइन शिफ्टिंग पर सवाल... पुराने पोल और सामग्री के इस्तेमाल के आरोप

सिंहस्थ 2028: बिजली लाइन शिफ्टिंग पर सवाल... पुराने पोल और सामग्री के इस्तेमाल के आरोप
सुनील बंशीवाल

उज्जैन/खबर डिजिटल/ उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर करीब 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि सिंहस्थ क्षेत्र में करीब 75 बिजली लाइनों को स्थानांतरित करने का काम किया जा रहा है। इस बीच बिजली से जुड़े कार्यों की जांच में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

तीन विद्युत लाइन की पड़ताल
रिपोर्ट के मुताबिक, तीन विद्युत लाइनों की पड़ताल के दौरान कुछ स्थानों पर नए पोल लगाने के बजाय पुराने पोल का दोबारा इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। कुछ पुराने पोल पर सिल्वर पेंट किए जाने के साथ पुराने केबल और अन्य सामग्री के इस्तेमाल का भी दावा किया गया है। वहीं, दस्तावेजों में दर्ज सामग्री और मौके पर मौजूद सामान के बीच अंतर होने के आरोप भी लगाए गए हैं। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली के पोल के बीच निर्धारित दूरी को लेकर भी सवाल उठाए गए। इसके अलावा 11 केवी विद्युत लाइन के लिए जरूरी सुरक्षा दूरी के मानकों के पालन को लेकर भी जांच में आपत्तियां सामने आने की बात कही गई है।

Braking News: उज्जैन में शाही मस्जिद कार्रवाई के बीच पथराव… पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

पुराने पोल और उपकरणों के इस्तेमाल का दावा
एक अन्य जांच में पुराने पोल, डिस्ट्रीब्यूशन पैनल और लंबे समय से उपयोग में लाई जा रही विद्युत सामग्री मिलने का दावा किया गया है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, कुछ पुराने पोल को स्टोर में जमा कराया जाना था। इसके बावजूद मौके पर पुराने पोल और उन पर वेल्डिंग के निशान मिलने की बात रिपोर्ट में कही गई है। मामले में केवल दस्तावेजों की जांच ही नहीं, बल्कि मौके पर किए गए कार्यों का ग्राउंड वेरिफिकेशन भी किए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच और विद्युत सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लैब टेस्टिंग जैसे कदमों का भी उल्लेख किया गया है।

जांच पूरी होने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
सिंहस्थ 2028 से जुड़े बड़े पैमाने के निर्माण और विद्युत कार्यों के बीच सामने आए इन आरोपों ने काम की गुणवत्ता, इस्तेमाल की गई सामग्री और रिकॉर्ड में दर्ज विवरण के मिलान को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि विस्तृत दस्तावेजी जांच, मौके के सत्यापन और तकनीकी परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। उसके बाद कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

MP News: अनुकंपा नियुक्ति पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, विभाग को दिया स्पष्ट निर्देश

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!