उमा भारती ने राहुल गांधी को कहा - डोकरा (बुजुर्ग)... सागर शराब कांड पर दिया बड़ा बयान

उमा भारती ने राहुल गांधी को कहा - डोकरा (बुजुर्ग)... सागर शराब कांड पर दिया बड़ा बयान
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भोपाल स्थित बंगले पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उमा भारती ने हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रास्ते से जुड़ा मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अब सीधे मुख्यमंत्री यादव पूर्व सीएम उमा भारती से मिलने पहुंचे।

राहुल गांधी पर उमा भारती का तंज
इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी को लेकर भी उमा भारती ने तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी की उम्र को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब वे बूढ़े हो चुके हैं और इस उम्र में लोग नाती-पोतों की बात करते हैं, फिर वे खुद को जवान कैसे कह सकते हैं। उमा भारती ने उन्हें देसी अंदाज में डोकरा यानी बुजुर्ग तक कह दिया। उमा भारती ने कहा कि युवाओं का जुड़ाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है और युवा उन्हें अपना नेता मानते हैं।

खड़े हनुमान मंदिर को लेकर उमा भारती ने रखी बात
मुलाकात के बाद उमा भारती ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उनकी मुलाकात शुद्ध रूप से भाई-बहन की मुलाकात थी। उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के रास्ते से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मस्जिद के लिए रास्ते की व्यवस्था की गई, उसी तरह मंदिर के लिए भी रास्ता होना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि मस्जिद को बचाने के लिए रास्ता निकाला जाए और मंदिर को नुकसान पहुंचाया जाए। उनके मुताबिक मंदिर को गिराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उज्जैन पहुंचने के बाद उन्हें इस पूरे विवाद की जानकारी मिली। उमा भारती ने कहा कि 'बजरंगबली ने कमाल कर दिया, मैं तो उनकी वंदना करती हूं।'

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-high-court-arrest-warrant-vivek-porwal-sandeep-jr-contempt-case/

मोहन यादव को सलाह नहीं, आशीर्वाद की जरूरत
मुख्यमंत्री को किसी तरह की सलाह देने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि डॉ. मोहन यादव पढ़े-लिखे और सक्षम व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सलाह की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें आशीर्वाद की जरूरत है ताकि वे अपने कार्यों में लगातार सफल होते रहें।

सागर शराब कांड पर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग
सागर के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर उमा भारती ने कहा कि शराब का सेवन ही नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन अवैध शराब की बिक्री रोकने की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंच और सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जनप्रतिनिधियों को कैसे पता नहीं चला कि उनके इलाके में अवैध शराब बिक रही थी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सागर जाकर बंडा क्षेत्र के प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगी। साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने MP आने से पहले दिया ताकतवर संदेश… मोदी सरकार के फैसलों पर लगाई मुहर

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!