​उमरिया: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जप्त किए 5 वाहन

​उमरिया: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जप्त किए 5 वाहन
Khabar Digital Desk

उमरिया/ केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ जिले में माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। जिला खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन ने चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम झाला में दबिश देकर रेत के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​छापामार कार्रवाई और जप्ती

​लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम झाला में घेराबंदी की। मौके पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक टू-टेन (210) चैन माउंटिंग मशीन और चार अन्य वाहनों सहित कुल पांच वाहनों को रंगे हाथों पकड़कर जप्त कर लिया। सुरक्षा कारणों से सभी वाहनों को तत्काल चंदिया थाने में खड़ा करवाया गया है।

​कठोर कानूनी शिकंजा

​खनिज विभाग ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण (निवारण) नियमों के तहत दोषियों पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, केवल वाहन जप्ती तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संबंधित वाहन मालिकों से भारी अर्थदंड वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-gmc-mbbs-student-death-suspicious-circumstances-acid-bottle-found/

​अधिकारियों का सख्त संदेश

​जिला खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और राजस्व की चोरी रोकने के लिए जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की औचक कार्रवाइयां जारी रहेंगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध उत्खनन की सूचना तत्काल साझा करें ताकि प्रकृति और सरकारी संपत्ति को बचाया जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mla-rajneesh-singh-horse-riding-public-contact-seoni-viral-video/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!