बेकाबू ईको ने दो को रौंदा, भीड़ की आड़ में चौकी प्रभारी की चेन लूटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

बेकाबू ईको ने दो को रौंदा, भीड़ की आड़ में चौकी प्रभारी की चेन लूटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार!
Shiv Sharan

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव। डिण्डौरी जिले के थाना करंजिया अंतर्गत ग्राम झनकी के साप्ताहिक बाजार में 23 अक्टूबर 2026 को लापरवाह वाहन चालक ने भीड़भाड़ वाले बाजार में अपनी गाड़ी से कई लोगों को कुचल दिया, जिससे दो बेकसूरों की जान चली गई, वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोलकर चौकी प्रभारी की सोने की चेन लूटने जैसी अराजकता भी सामने आई। डिण्डौरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है।

​अनियंत्रित ईको वाहन का तांडव, दो की मौत

​झनकी के साप्ताहिक बाजार में एक ईको वाहन के चालक ने कथित तौर पर भीड़भाड़ के बीच गाड़ी घुसा दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरे घायल ने भी दम तोड़ दिया।
​हादसे के बाद क्षेत्र में फैले आक्रोश के बीच पुलिस ने तत्परता दिखाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एस. उसराठे के मार्गदर्शन में साक्ष्य जुटाए गए। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने आरोपी चालक सुरजीत मरावी (पिता परषोतम मरावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी करौंदी रैयत) को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला जेल भेज दिया है।

​चौकी प्रभारी की सोने की चेन लूट

​दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर चौकी प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षक अतुल हरदहा अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनका उद्देश्य भीड़ को शांत कर कानून व्यवस्था संभालना था। पर कुछ अराजक तत्वों ने कानून को दरकिनार करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ईको वाहन में आग लगा दी।
​बात यहीं नहीं थमी, उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी अतुल हरदहा को घेरकर मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

​मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और चेन बरामद

​इस गंभीर अपराध पर पुलिस ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग और उपनिरीक्षक सुनील पटेल के नेतृत्व वाली टीम की सटीक दबिश के चलते, 27 अक्टूबर 2026 को मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ गणेश कुमार आर्मो (पिता स्व. हीरा सिंह आर्मो, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम परसवाह, थाना गाड़ासरई) को धर दबोचा गया।
​पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लूटी गई सोने की चेन सफलतापूर्वक बरामद कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां से उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-congress-approaches-election-commission-over-sir-and-fraud-allegations-demands-cancellation-of-draft-voter-list/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!