तीन शादियों के आरोपों के बीच चर्चा में आए मंत्री उदय प्रताप सिंह के पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी, नियुक्ति से लेकर विदाई तक विवाद

मध्यप्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ से जुड़े विवाद के बीच स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी का मामला सामने आया है। तिवारी पर तीन महिलाओं से विवाह और पारिवारिक संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक महिला ने भोपाल में मंत्री के शासकीय आवास पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बाद मंत्री कार्यालय में कार्रवाई की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तीन शादियों के आरोपों के बीच चर्चा में आए मंत्री उदय प्रताप सिंह के पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी, नियुक्ति से लेकर विदाई तक विवाद
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ से जुड़े विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व OSD दीपम रायचुरा से जुड़े विवाद के बाद अब स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी चर्चा में हैं। तिवारी पर तीन महिलाओं से विवाह और पारिवारिक संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। इन आरोपों के बाद मंत्री के कार्यालय में शिकायत पहुंचने और कार्रवाई किए जाने की चर्चाएं हैं। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, खुद को वीरेंद्र तिवारी की पत्नी बताने वाली एक महिला भोपाल स्थित मंत्री के शासकीय आवास पहुंची थी। महिला ने मंत्री उदय प्रताप सिंह के सामने अपनी परेशानी रखते हुए आरोप लगाया कि तिवारी के भोपाल और ग्वालियर में रहने वाली दो अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं और उनसे बच्चे भी हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि तिवारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

मंत्री तक पहुंची शिकायत, कार्रवाई की चर्चा
बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत सुनने के बाद मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी जुटाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सूत्रों का दावा है कि मंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर भी आरोपों की जानकारी जुटाई। इसके बाद वीरेंद्र तिवारी को मंत्री के कार्यालय से हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की चर्चा है। हालांकि, तीन शादियों और महिलाओं से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए इन दावों को शिकायतकर्ता के आरोपों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

OSD की नियुक्ति भी रही थी चर्चा में
वीरेंद्र तिवारी की मंत्री कार्यालय में नियुक्ति की प्रक्रिया भी पहले चर्चा में रही थी। उनका मूल विभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च 2024 को उन्हें मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। उसी दिन उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री के कार्यालय में OSD की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। बाद में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्री स्टाफ में उनकी पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया था। इस नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठते रहे।

प्रमोशन के बाद मूल विभाग भेजे गए तिवारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमोशन मिलने के बाद करीब दो महीने पहले वीरेंद्र तिवारी को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया था। इसके बावजूद उन्हें मंत्री कार्यालय और मंत्रालय में देखे जाने की खबरें सामने आई थीं। इस मामले में तिवारी ने स्पष्ट किया था कि वे अब मंत्री के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

दीपम रायचुरा के बाद फिर OSD को लेकर चर्चा
इससे पहले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के OSD रहे दीपम रायचुरा को शराब दुकानों के ठेकों से जुड़े कथित लेनदेन के आरोप सामने आने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त किया गया था। देवड़ा ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश भी दिए थे। रायचुरा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था। मंत्रियों के निजी स्टाफ से जुड़े इन घटनाक्रमों के बीच अब वीरेंद्र तिवारी का मामला भी चर्चा में है। हालांकि, उनके खिलाफ लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों और मंत्री कार्यालय से उनकी विदाई के बीच सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!