गेहूं खरीदी व्यवस्था पर सवाल: केंद्रों में अव्यवस्था, किसानों और प्रभारियों दोनों की बढ़ी परेशानी

गेहूं खरीदी व्यवस्था पर सवाल: केंद्रों में अव्यवस्था, किसानों और प्रभारियों दोनों की बढ़ी परेशानी
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- एक ओर जिला प्रशासन गेहूं खरीदी में रिकॉर्ड और उपलब्धियों के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के कई खरीदी केंद्रों की जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। लगातार निरीक्षण और निर्देशों के बावजूद खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई खरीदी केंद्रों में खरीदे गए गेहूं का भारी स्टॉक जमा हो चुका है। केंद्रों में गेहूं की बोरियों के अंबार लगे हैं, लेकिन समय पर परिवहन और वेयरहाउस में भंडारण नहीं हो पा रहा है। खरीदी प्रभारियों का आरोप है कि केंद्रों से गेहूं लोड कर वाहन भेजने के बाद भी वेयरहाउस में गाड़ी प्रवेश कराने तक के लिए “घूस” देनी पड़ रही है। इसके बावजूद वाहनों में भेजे गए 100 से 150 बोरी तक माल रिजेक्ट कर दिया जाता है, जिससे प्रभारियों को आर्थिक और प्रशासनिक दबाव झेलना पड़ रहा है।इस अव्यवस्था का सीधा असर किसानों पर भी पड़ रहा है। गेहूं का भुगतान समय पर नहीं हो पाने से किसानों की राशि अटक रही है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में जगह कम पड़ने लगी है और खुले में रखे गेहूं पर मौसम की मार का खतरा मंडरा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदलने और बारिश होने से केंद्र प्रभारी भी चिंता में दिखाई दे रहे हैं।वहीं ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लगभग 11 खरीदी केंद्रों की मैपिंग कटनी जिले से हटाकर जबलपुर से जोड़ दिए जाने के कारण भी व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। परिवहन, मॉनिटरिंग और समन्वय में दिक्कतें आने से केंद्रों में अव्यवस्था बढ़ने की बात सामने आ रही है।स्लीमनाबाद क्षेत्र के कुछ खरीदी केंद्रों में भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। किसानों का कहना है कि तौल के नाम पर प्रति तौल 2 किलो तक अतिरिक्त गेहूं लिया जा रहा है। मजबूरी में किसान विरोध भी नहीं कर पा रहे, क्योंकि उनकी सुनवाई करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।हालांकि कलेक्टर आशीष तिवारी लगातार खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। किसानों और खरीदी प्रभारियों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!