KamalNath: राज्यसभा उम्मीदवार ऐलान के बाद से कमलनाथ मौन क्यो?

KamalNath: राज्यसभा उम्मीदवार ऐलान के बाद से कमलनाथ मौन क्यो?
Vijay Pal

KamalNath: मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव ने कांग्रेस के अंदर की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। दिल्ली आलाकमान द्वारा मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी में असंतोष का ज्वालामुखी फूट पड़ा है। एक तरफ जहां संगठन के नेता एकजुटता का दिखावा कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ बड़े चेहरों की खामोशी और जमीनी नेताओं के सोशल मीडिया पर बयानों ने चुनाव से ठीक पहले क्रॉस वोटिंग के जिन्न को दोबारा जगा दिया है।

नाथ के मौन ने बढ़ाया सस्पेंस

मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मुहर लगने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी काफी चर्चा में था, लेकिन आलाकमान ने उन्हें तरजीह नहीं दी। टिकट कटने के बाद से अब तक कमलनाथ की ओर से न तो कोई ट्वीट आया है और न ही कोई सार्वजनिक बयान, जिसने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है।

ज्ञानचंदानी के पोस्ट से मचा बवाल

विवाद उस समय पूरी तरह से सार्वजनिक हो गया जब भोपाल के कद्दावर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पर सीधे उंगली उठा दी। ज्ञानचंदानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ संकेत दिए कि पार्टी हाईकमान को इस सीट पर फैसला लेने से पहले जमीनी नब्ज टटोलनी चाहिए थी। उन्होंने आगाह किया कि राज्यसभा चुनाव के मौजूदा गणित को देखते हुए कांग्रेस के अंदर क्रॉस वोटिंग के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान ने बीजेपी को भी बैठे-बिठाए कांग्रेस पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है।

विधायक दल की बैठक में तय होगा भविष्य

दिग्विजय सिंह के इस बार चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद से ही इस इकलौती सुरक्षित सीट के लिए कांग्रेस के कई दिग्गजों ने दिल्ली में लॉबिंग शुरू कर दी थी। लेकिन नटराजन के नाम के बाद अब पूरी नजरें शनिवार शाम होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर टिक गई हैं।

क्या है बैठक का एजेंडा?

राजनैतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक महज एक औपचारिक डिनर या बैठक नहीं है, बल्कि यह जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। बैठक का फोकस असंतुष्ट विधायकों को मनाना, कमलनाथ गुट के माननीय सदस्यों को भरोसे में लेना और किसी भी संभावित क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए व्हिप और कड़े दिशा-निर्देशों की रणनीति तैयार करना है। संख्या बल के हिसाब से भले ही कांग्रेस के पास अपनी एक सीट जीतने के लिए 64 विधायक मौजूद हैं, लेकिन भीतरघात की आशंका ने शीर्ष नेतृत्व की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!