वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, बच्चों ने रैली निकालकर दिया वन्यजीव सुरक्षा का संदेश

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी /रीठी-- वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर वन परिक्षेत्र रीठी के सुदूर ग्राम नेगवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए वन्यप्राणियों पर आधारित चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर वन्यप्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वन क्षेत्रों में विशेष गश्ती अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी, परिक्षेत्र सहायक सलैया महंत सिंह परिहार, बीट प्रभारी राजू विश्वकर्मा, हरेन्द्र काछी, रोहित कोल, राममनोहर रघुवंशी सहित नैगवा समिति अध्यक्ष खूबसिंग एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!