जबलपुर-अमरकंटक हाईवे जाम: पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया चक्काजाम

Business Desk

​डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिले के बजाग जनपद अंतर्गत करौंदा गांव में पानी के भीषण संकट से परेशान होकर और बूँद - बूँद पानी को तरसी ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। रविवार को भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे सड़क पर बाईक और खाली बर्तन रखकर चक्काजाम कर दिया। चिलचिलाती धूप में हुए इस प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गईं।

​प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि गांव में 'नल-जल योजना' होने के बावजूद पिछले एक हफ्ते से उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी के लिए उन्हें दिन-रात भटकना पड़ता है, कई किलोमीटर पैदल चल कर पानी लाना पड़ता है। लेकिन स्थानीय सरपंच और सचिव इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

​यह घटना प्रदेश में चल रहे 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के दावों की पोल खोलती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ अधिकारी कागजों और सोशल मीडिया पर फोटो खिंचवाकर अभियान को सफल बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ जमीन पर कुएं सूखे पड़े हैं और हैंडपंप महीनों से बंद हैं।

​जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल, नायब तहसीलदार और पीएचई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण नए नलकूप का खनन समय पर नहीं हो सका। प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करने और तब तक के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!