यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त की आराधनाकायस्थ समाज ने विधि-विधान से किया पूजन

यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त की आराधनाकायस्थ समाज ने विधि-विधान से किया पूजन
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी। -पवित्र यम द्वितीया के शुभ अवसर पर कायस्थ समाज श्रद्धा और भक्ति में भावविभोर नजर आया। जिले का मुख्य आयोजन श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त मंदिर, जगन्नाथ चौक में संपन्न हुआ। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रों की गूंज और घी की आहुति से आध्यात्मिक आलोक में नहा उठा। समाजजनों ने कलम-दवात की पूजा कर ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं ने पुष्प, अक्षत और नैवेद्य अर्पित कर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में कथा एवं हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रीमती आरती रविंद्र बक्शी ने यजमान की भूमिका निभाई और पंडित मनोज तिवारी ने पुरोहित के रूप में विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। समाज की महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को भावमय बना दिया।मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के कर्मलेखक हैं, जो प्रत्येक जीव के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।

परंपरा के अनुसार, उनके पूजन के पश्चात ही कायस्थ जन पुनः अपनी लेखनी का प्रयोग प्रारंभ करते हैं। इसी क्रम में समाजजनों ने पूजा उपरांत कलम-दवात को प्रणाम कर लेखन कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कायस्थ समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएँ और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक आरती कर भगवान चित्रगुप्त से परिवार और समाज की उन्नति, ज्ञान-विवेक एवं समृद्धि की मंगलकामना की।पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा महिला समिति एवं युवा समिति द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सभा ने सभी चित्रांश बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!