युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘पंचायत चलो अभियान’ की हुई शुरुआत

युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘पंचायत चलो अभियान’ की हुई शुरुआत
Khabar Digital Desk

खबर digital News कटनी-- भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी रुपेश भदौरिया के कटनी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने की, जिसमें जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक निर्वाचित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए रुपेश भदौरिया ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना युवा कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में युवा कांग्रेस द्वारा ‘पंचायत चलो अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि With IYC ऐप के माध्यम से प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा और उसी आधार पर संगठन में जिम्मेदारियां तय होंगी।भदौरिया ने युवाओं से वोट चोरी जैसे मुद्दों पर जागरूक होकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रुपये देने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती न होने से शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।बैठक में आदिवासी जमीन घोटाले, सहारा और एक्सिस माइनिंग मामलों को लेकर संघर्ष कर रहे युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ की सराहना करते हुए भदौरिया ने कहा कि इस मुद्दे को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएगी, ताकि गरीब और पीड़ित जनता को न्याय मिल सके।बैठक को नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु, कटनी प्रभारी प्रिंस नवांगे, सह प्रभारी उदित देव परमार सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष सचिन गर्ग, शैलेश जायसवाल, दीपक यादव और शुभम साहू ने भी संबोधित किया। जिला एवं ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।बैठक के बाद विधानसभा मुड़वारा के अध्यक्ष सचिन गर्ग के नेतृत्व में इमलिया पंचायत में ‘पंचायत चलो अभियान’ के तहत चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। रुपेश भदौरिया ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवा कांग्रेस हर वार्ड और पंचायत तक पहुंचेगी और जनता की आवाज बनेगी।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय और आनंद पटेल, पार्षद विनीत जायसवाल, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, आईटी सेल प्रदेश महासचिव सूर्यकांत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!