​MP पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल: 1 IPS और 25 DSP बदले गए, देखें नई तैनाती लिस्ट

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एक आईपीएस और 25 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों समेत कुल 26 अफसरों का तबादला कर दिया है. सभी अधिकारियों को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश मिले हैं, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नरसिंहपुर, रीवा और नर्मदापुरम समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

​MP पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल: 1 IPS और 25 DSP बदले गए, देखें नई तैनाती लिस्ट
MP transferX
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. सोमवार देर रात गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए. इस सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अफसर और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 25 अधिकारियों समेत कुल 26 पुलिस अफसरों की नई पदस्थापना की गई है. शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं.

इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत राजधानी भोपाल और इंदौर की नगरीय पुलिस व्यवस्था से लेकर उज्जैन, नरसिंहपुर, रीवा, नर्मदापुरम, विदिशा और गुना जैसे कई प्रमुख जिलों में तैनात एसडीओपी, सीएसपी, एसीपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

नरसिंहपुर जिले में भी एसडीओपी स्तर पर अहम बदलाव देखने को मिला है. जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को जिले के भीतर ही नई पोस्टिंग दी गई है. वे अभी तक गाडरवारा के एसडीओपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब उन्हें गोटेगांव का नया एसडीओपी बनाया गया है. दूसरी ओर, मंडला जिले के शाहपुर में एसडीओपी का पद संभाल रहे अजय तिवारी का तबादला करते हुए उन्हें गाडरवारा का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है.

तबादला सूची में शामिल राज्य पुलिस सेवा के प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:

  • भोपाल और इंदौर नगरीय क्षेत्र: पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ नवीन तिवारी को अब भोपाल नगरीय क्षेत्र में एसीपी जहाँगीराबाद की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सायबर सेल भोपाल के एसीपी सुजीत तिवारी को इंदौर नगरीय क्षेत्र में एसीपी (न्यायालयीन-2) बनाया गया है. इंदौर में ही महिला सुरक्षा की एसीपी अपूर्वा किलेदार को एसीपी कोतवाली बनाया गया है, और डाटा विश्लेषण शाखा की एसीपी नीलम कनोज को देवास में डीएसपी (एल.आर.) के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा कार्यवाहक डीएसपी राजीव सिंह भदौरिया को प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर में कार्यवाहक सहायक सेनानी बनाया गया है.

  • उज्जैन संभाग: मंदसौर जिले के सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति अब उज्जैन के महिदपुर के एसडीओपी होंगे. उज्जैन आईजी कार्यालय में तैनात डीएसपी विवेक कनोडिया को तराना का एसडीओपी बनाया गया है, जबकि मंदसौर महिला सुरक्षा शाखा के डीएसपी कमल निगवाल को नागदा (उज्जैन) का नया सीएसपी नियुक्त किया गया है.

  • रीवा, नर्मदापुरम और अन्य जिले: धार से सहायक सेनानी प्रिया सिंह को रीवा के त्योथर और छिंदवाड़ा के डीएसपी सुनील कुमार वरकडे को रीवा के डभौरा का एसडीओपी बनाया गया है. डभौरा के मौजूदा एसडीओपी नारायण सिंह कुमरे को बालाघाट की 36वीं वाहिनी विसबल में सहायक सेनानी बनाकर भेजा गया है. जबलपुर के ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का ट्रैफिक डीएसपी और एसटीएफ जबलपुर के डीएसपी विक्रम रजक को पिपरिया (नर्मदापुरम) का एसडीओपी बनाया गया है. नर्मदापुरम के ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा अब सतना में यही जिम्मेदारी संभालेंगे.

  • अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां: डिंडोरी के डीएसपी पुरुषोत्तम मरावी को मंडला के निवास, भोपाल पीएचक्यू की नम्रता सोंधिया को राजगढ़ के खिलचीपुर, जबलपुर के आशीष जैन को पन्ना के अजयगढ़, हरदा के खिरकिया एसडीओपी अश्विनी कुमार को खंडवा के हरसूद, दमोह के सौरभ त्रिपाठी को छतरपुर के बिजावर और श्योपुर के ओमप्रकाश आर्य को गुना के राघौगढ़ का नया एसडीओपी बनाया गया है. वहीं, शहडोल की डीएसपी शिवाली तिवारी और बिजावर के एसडीओपी अजय कुमार रिठोरिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल बुलाया गया है. इसके साथ ही ग्वालियर की सहायक सेनानी पूनम थापा को भिंड में डीएसपी मुख्यालय और भोपाल पीएचक्यू की प्रतिभा शर्मा को विदिशा का नया नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नियुक्त किया गया है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

रीवा: शादी का झांसा दे होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

8 minutes ago

​रीवा के गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

23 minutes ago

Weather Alert: मौसम लेगा करवट, देश के जिलों में भारी बारिश, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल

34 minutes ago

CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य

about 1 hour ago

जलाशयों से बरसेगी कमाई: मछली पालन से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, 50 हजार को रोज़गार का लक्ष्य

about 2 hours ago

इतिहास की "उम्र" अब भोपाल में तय होगी: प्रदेश को मिली पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब

about 2 hours ago

और पढ़ें

रीवा: शादी का झांसा दे होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मध्यप्रदेश

रीवा: शादी का झांसा दे होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

​रीवा के गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

​रीवा के गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Weather Alert: मौसम लेगा करवट, देश के जिलों में भारी बारिश, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल
मध्यप्रदेश

Weather Alert: मौसम लेगा करवट, देश के जिलों में भारी बारिश, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल

 पाकिस्तान में बंटवारे की आहट? कराची की सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग
अंतर्राष्ट्रीय खबरें

पाकिस्तान में बंटवारे की आहट? कराची की सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग

CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य

एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी, रिपोर्ट में दावा: ट्रंप के शेयरों की कीमत एक दिन में 1.5 करोड़ डॉलर तक बढ़ी!
अंतर्राष्ट्रीय खबरें

एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी, रिपोर्ट में दावा: ट्रंप के शेयरों की कीमत एक दिन में 1.5 करोड़ डॉलर तक बढ़ी!

ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए आरबीआई लाएगा "स्टॉप स्विच", बड़े ट्रांसफर पर भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी
बिजनेस न्यूज