थाना बना सौदेबाजी का अड्डा! 7 लाख से 2 लाख पर अटकी रिश्वत, भनक लगते ही ट्रैप से बच निकले पुलिसकर्मी

राजगढ़। जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

थाना बना सौदेबाजी का अड्डा! 7 लाख से 2 लाख पर अटकी रिश्वत, भनक लगते ही ट्रैप से बच निकले पुलिसकर्मी
Shiv Sharan

राजगढ़। जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फरियादी राजाराम ने आरोप लगाया है कि चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने न्याय करने के बजाय कथित तौर पर पैसे के लेनदेन के आधार पर आरोपियों को राहत दी और निर्दोष लोगों को फंसाने का खेल खेला। मामले में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों के बीच लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सब इंस्पेक्टर (SI), एक होमगार्ड सैनिक सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि, बकाया रिश्वत की राशि देते समय टीम को बिना ट्रैप किए ही बैरंग लौटना पड़ा।

​रात भर थाने में बैठे आरोपियों को छोड़ने का दावा

जानकारी के अनुसार, कालीपीठ थाना क्षेत्र में फरियादी की दो भैंसें चोरी हो गई थीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चोरी गई भैंसों में से केवल एक भैंस ही लौटाई गई, जबकि जिन संदिग्ध आरोपियों को रात भर थाने में बैठाए रखा गया था, उन्हें पुलिस ने कथित तौर पर भगा दिया और अन्य निर्दोष लोगों को मामले में फंसाने का प्रयास किया गया।

​सात लाख से दो लाख पर अटका सौदा, पचास हजार पहले दिए

फरियादी राजाराम के मुताबिक, आरोपियों को पेश करने और कार्रवाई के नाम पर पहले सात लाख रुपए की मांग की गई थी, जो बाद में दो लाख रुपए में तय हुई। फरियादी का दावा है कि वह इसमें से पचास हजार रुपए पहले ही दे चुका था। बाकी डेढ़ लाख रुपए देने के लिए लोकायुक्त की टीम फरियादी के साथ ब्यावरा स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के समीप पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही कोई भी संबंधित पुलिसकर्मी रकम लेने मौके पर नहीं आया, जिससे ट्रैप सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी ने पूरे कालीपीठ थाने के स्टाफ को निलंबित करने की मांग की है, जिससे विभाग में हड़कंप मचा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

रीवा: शादी का झांसा दे होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

8 minutes ago

​रीवा के गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

23 minutes ago

Weather Alert: मौसम लेगा करवट, देश के जिलों में भारी बारिश, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल

34 minutes ago

CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य

about 1 hour ago

जलाशयों से बरसेगी कमाई: मछली पालन से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, 50 हजार को रोज़गार का लक्ष्य

about 2 hours ago

इतिहास की "उम्र" अब भोपाल में तय होगी: प्रदेश को मिली पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब

about 2 hours ago

और पढ़ें

रीवा: शादी का झांसा दे होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मध्यप्रदेश

रीवा: शादी का झांसा दे होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

​रीवा के गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

​रीवा के गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Weather Alert: मौसम लेगा करवट, देश के जिलों में भारी बारिश, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल
मध्यप्रदेश

Weather Alert: मौसम लेगा करवट, देश के जिलों में भारी बारिश, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल

 पाकिस्तान में बंटवारे की आहट? कराची की सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग
अंतर्राष्ट्रीय खबरें

पाकिस्तान में बंटवारे की आहट? कराची की सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग

CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य

एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी, रिपोर्ट में दावा: ट्रंप के शेयरों की कीमत एक दिन में 1.5 करोड़ डॉलर तक बढ़ी!
अंतर्राष्ट्रीय खबरें

एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी, रिपोर्ट में दावा: ट्रंप के शेयरों की कीमत एक दिन में 1.5 करोड़ डॉलर तक बढ़ी!

ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए आरबीआई लाएगा "स्टॉप स्विच", बड़े ट्रांसफर पर भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी
बिजनेस न्यूज