देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर, मुख्य सरगना राहुल जायसवाल गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

3 बार पढ़ा गया

देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर, मुख्य सरगना राहुल जायसवाल गिरफ्तार

भोपाल :देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के वाहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन की घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआर थाना खातेगांव में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी।

गत 2 नवंबर की रात को सूचना मिलने पर कि अवैध शराब की बड़ी मात्रा एक आयशर गाड़ी क्र. MP-43 H4786 से टिमरनी जिला हरदा से गुजरात ले जाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद के निर्देशन में गठित चार टीमों द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी सांडलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने खड़ी दिखाई दी। थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक दिलीप पुरी के द्वारा ड्राइवर को वाहन से नीचे उतरकर वाहन की तलाशी देने कहा गया, तब उक्त आयशर वाहन के ड्राइवर ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी निरीक्षक दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ा कर अवैध शराब से भरी गाड़ी लेकर वहाँ से भाग गया। उपचार के दौरान निरीक्षक दिलीप पुरी का दुखद निधन हो गया। उक्त घटना में आरक्षक सोहन जाट पर भी चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें वह घायल हो गया है।

चार टीमें गठित कर किया अपराध का पर्दाफाश

इस घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की FIR थाना खातेगांव में धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) BNS एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। विवेचना में सामने आया कि चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी बड़वानी के नाम पर है और इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की तीस-तीस प्रतिशत और पाटेन्द्र की दस प्रतिशत भागीदारी है। पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी, जिला हरदा है, जो तीनों दुकानों से अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता है। राहुल को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रकरण में विजय राव निवासी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पांच जिलों में टीमें गठित कर दबिश जारी है। फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक श्री उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी