राजस्थान की जीत से कटनी कांग्रेस में जोश, अब मध्यप्रदेश की बारी! थाना तिराहे पर गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे

Khabar Digital Desk

राजस्थान की जीत से कटनी कांग्रेस में जोश, अब मध्यप्रदेश की बारी! थाना तिराहे पर गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे

कटनी-- राजस्थान के पंचायत स्तरीय चुनावों में कांग्रेस को मिली सफलता का जश्न अब कटनी में भी देखने को मिला। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में थाना तिराहा पर आयोजित विजय उत्सव में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-उत्साह के बीच ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारों से राजनीतिक माहौल गरमा गया।

राजस्थान की चुनावी सफलता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम बताते हुए इसे मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए नई ऊर्जा का संदेश बताया। विजय उत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि राजस्थान की सफलता कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। यह जीत बताती है कि जनता के मुद्दों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जीत ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है। अब जरूरत है कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि एकजुटता और निरंतर संघर्ष के दम पर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करेगी।

विजय उत्सव में करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, डॉ. सनत तिवारी, नारायण निषाद, बुद्धि महाराज, गप्पू भाईजान, संजय गुप्ता, गुलाम जाफर, रमेश अहिरवार, राजेश निषाद, कपिल पटेल, सलाहुद्दीन खान, शशि शेखर भारद्वाज, रवि जायसवाल, मनोज वर्मा, हर्षित मिश्रा, विनायक नामदेव एवं गौरव श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंहस्थ को लेकर रेलवे ने तैयार किया स्पेशल प्लान, इन स्टेशनों का हो रहा विकास, यात्री सुविधाओं पर ध्यान

42 minutes ago

कैलाश और आकाश विजयवर्गीय का फोटो पोस्टर से गायब, विधानसभा एक में 'स्वाभिमान सियासत'

about 1 hour ago

बड़वारा पुलिस के प्रयासों से ढाई साल बाद मिली लापता बेटी, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी परिवार की खुशियां।

about 2 hours ago

सवा तीन लाख रुपये में साइकिल ठेला, 52 हजार रुपये की पंचर ट्रॉली, मऊगंज में खुला भ्रष्टाचार

about 2 hours ago

'कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चाहते तो नहीं गिरती 2020 में सरकार', अजय सिंह राहुल का बड़ा खुलासा

about 2 hours ago

जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान: राहुल-प्रियंका की अगुवाई में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जानें क्या है पूरा प्लान

about 2 hours ago

और पढ़ें

सिंहस्थ को लेकर रेलवे ने तैयार किया स्पेशल प्लान, इन स्टेशनों का हो रहा विकास, यात्री सुविधाओं पर ध्यान
मध्यप्रदेश

 'नोटिस वापस लो वरना जान से मार देंगे...' रतलाम में ओवरब्रिज के भूमिपूजन के बाद BJP नेताओं में मारपीट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को बताया 'डब्बा मंत्री', यंग थिंकर्स फोरम के आठवें संस्करण में बोल रहे थे सिंधिया

पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति
क्राइम न्यूज़