सागर में देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत, जहरीली शराब की आशंका से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के सागर जिले में देसी शराब पीने के बाद दो ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीली शराब की आशंका के बीच पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटे हैं।

सागर में देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत, जहरीली शराब की आशंका से मचा हड़कंप
सुनील बंशीवाल

सागर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सागर जिले में शराब सेवन के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बंडा थाना क्षेत्र के सेमरा रामचंद्र गांव की है। मृतकों की पहचान कमलेश लोधी और चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। दोनों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जहरीली शराब की आशंका को देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

सरकारी दुकान से ली थी शराब
जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीणों ने गुरुवार को बंडा स्थित सरकारी शराब दुकान से लाल मसाला ब्रांड की देसी शराब खरीदी थी। शराब पीने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर कमलेश लोधी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, चंद्रभान लोधी ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

आबकारी विभाग की टीम पहुंची गांव
दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें गांव पहुंचीं। अधिकारियों ने मृतकों के घरों की तलाशी के दौरान शराब की खाली बोतलें बरामद कर जब्त की हैं। इन बोतलों से संबंधित नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि शराब की गुणवत्ता और उसमें किसी हानिकारक पदार्थ की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारी की आशंका
पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। ऐसे में उनकी मौत का कारण केवल शराब सेवन को मानना अभी जल्दबाजी होगी। प्रशासन जहरीली शराब की आशंका समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
अधिकारियों का कहना है कि दोनों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!