Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

amethi bandoiya ram katha gauriganj mla rakesh pratap singh
बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह
Khabar Digital Desk

भेंटुआ (अमेठी)/ धर्मेंद्र कुमार तिवारी/ मनुष्य की पहचान उसकी जाति, वर्ण अथवा जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, व्यवहार और आचरण से होती है। अच्छे कर्म और भक्ति व्यक्ति को पूजनीय बनाते हैं, जबकि बुरे कर्म उसे अपमान का भागीदार बनाते हैं। भक्त प्रहलाद का जीवन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह विचार अमेठी जनपद के बंदोइया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित शिवेश शास्त्री ने व्यक्त किए।

amethi bandoiya ram katha

मंगलवार को कथा के दौरान पंडित शिवेश शास्त्री ने भक्त प्रहलाद के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण एवं रोचक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद भक्त प्रहलाद ने अपनी अटूट भक्ति, श्रेष्ठ कर्म और सदाचरण से देवतुल्य स्थान प्राप्त किया। उनके जीवन से सीख मिलती है कि व्यक्ति महान अपने जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों और चरित्र से बनता है।

amethi bandoiya ram katha n

कथा व्यास ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने व्यवहार और आचरण के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। अच्छे संस्कार और श्रेष्ठ चरित्र ही समाज में व्यक्ति को सम्मान एवं प्रतिष्ठा दिलाते हैं। मनुष्य का चरित्र और आचरण ही उसकी वास्तविक पहचान है, इसलिए सभी को सदैव सद्कर्मों के मार्ग पर चलना चाहिए।

कथा के अंत में यजमान उमेश चंद्र त्रिपाठी एवं शीला त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजक अभिषेक तिवारी ने कहा कि भगवान की असीम कृपा से श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने और भगवान की कथा का रसपान करने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मिश्रा, दिनेश तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश आर्य, डॉ. अंगद सिंह, डॉ. हरि नारायण उपाध्याय, पंडित राधेश्याम तिवारी, साधु सिंह, राज बहादुर शर्मा, संदीप तिवारी, अजय अग्रहरि, गया प्रसाद तिवारी, एडवोकेट ओम प्रकाश मिश्र, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, अरविंद प्रकाश तिवारी, पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, अम्बरीश मिश्र, रामकृष्ण, सूर्यभान द्विवेदी और आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

about 1 hour ago

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

about 1 hour ago

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

about 2 hours ago

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता

about 2 hours ago

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन के साथ जमकर मारपीट!

about 3 hours ago

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग