Amethi News : युग निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों के ही कंधों पर - शांतिकुंज प्रतिनिधि राम यश तिवारी

Amethi News : युग निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों के ही कंधों पर - शांतिकुंज प्रतिनिधि राम यश तिवारी
Khabar Digital Desk

अमेठी/खबर डिजिटल/ रविवार को आखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में क्षेत्र के पीपरपुर स्थित श्री आसल देव इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अमेठी जनपद सहित सुल्तानपुर एवं प्रतापगढ़ जनपद के शिक्षकों , कार्यकर्ताओं, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, अभिभावक सहित स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर भी बात की गई।

शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित संस्कारोन्यन युग निर्माता सृजन सैनिक शिक्षक शैक्षिक संगोष्ठी में छात्रों को उत्कृष्ट नागरिक बनाकर राष्ट्र के नव निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं शांतिकुंज पत्रक प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि राम यश तिवारी ने बताया कि आगामी नवम्बर 2026 में वंदनीया माता जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर पच्चीस हजार शिक्षकों की गोष्ठी शान्तिकुन्ज हरिद्वार में सम्पन्न होगी।

डॉ. सुधाकर सिंह ने दी जानकारी
परम पूज्य गुरुदेव ने इक्कीसवीं सदी उज्ज्वल भविष्य का उद्घोष किया था, इक्कीसवीं सदी के पच्चीस वर्ष बीत चुके हैं, परिवर्तन दिखने लगा है, लेकिन इसको गति देने के लिए शिक्षकों को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इतिहास गवाह है किसी भी बदलाव की क्रांति में शिक्षकों की भूमिका अहम रही है, युग निर्माण में भी शिक्षकों के कन्धों पर विशेष जिम्मेदारी है। सुल्तानपुर जपनद समन्वयक डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की शिक्षा को बच्चों की आदतों,उनकी दिनचर्या में समावेश किया जाय, ये जिम्मेदारी शिक्षकों को ही निभानी होगी।

कई गणमान्य रहे मौजूद
अमेठी जनपद समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह, प्रतापगढ़ समन्वयक गंगा प्रसाद शुक्ल ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। संयोजक पंडित राधेश्याम तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव भूषण उपाध्याय ने किया। उप जोन समन्वयक कैलाश नारायण तिवारी, बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ,महामंत्री शशांक शुक्ल, डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, सोनू सिंह, आशीष पाण्डेय,अभिषेक सिंह,साधु सिंह,विद्यालय के प्रबंधक रवींद्र प्रताप सिंह, रन बहादुर सिंह , संत बख्श सिंह, टी पी सिंह ,राम शंकर पाठक, कौशल किशोर वैश्य, प्राचार्य डॉ लाल सिंह, प्राचार्या डॉ संगीता सिंह, प्राचार्य नवल किशोर सिंह, हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा, कृष्ण पाल सिंह, राजेश पाण्डेय, सुरेन्द्र बहादुर सिंह,डॉ धर्मेंद्र उपाध्याय, संगीत टोली से जगन्नाथ के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। ये जानकारी गायत्री परिवार अमेठी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakaleshwar-temple-staff-dress-code-and-id-card-mandatory/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!