फरीदाबाद में “सिम्फनी ऑफ माइंडस: ब्लेंडिंग आइडियाज फ्रॉम एजुकेशन”

फरीदाबाद में “सिम्फनी ऑफ माइंडस: ब्लेंडिंग आइडियाज फ्रॉम एजुकेशन”
Khabar Digital Desk

फरीदाबाद/खबर डिजिटल/ लिंग्यास विद्यापीठ, फरीदाबाद में 7 और 8 नवम्बर 2025 को “सिम्फनी ऑफ़ माइंडस: ब्लेंडिंग आइडियाज फ्रॉम एजुकेशन,हयुमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज” दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन स्कूल ऑफ़ एजुकेशन तथा स्कूल ऑफ हयुमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज तथा एक्रेम कैबेज यूनिवर्सिटी अल्बानिया के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें देश विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और मीडिया पेशेवरों ने भाग लेकर शिक्षा, मानविकी और सामाजिक विज्ञानों के समन्वय की भूमिका पर विचार विमर्श किया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का आयोजन 7 नवम्बर 2025 को किया गया।

ये रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉ भारती शर्मा मुख्य अतिथि एवं कीनोट रहीं, उन्होंने आधुनिक युग में शिक्षा और मानविकी के बीच विकसित होते संबंधों पर अपने विचार साझा किए, सह कीनोट स्पीकर के रूप में एक्रेम काबेजयूनिवर्सिटी, अल्बानिया की प्रोफेसर मेरीटा इसाराज, हेड ऑफ इंटरनेशनल कोआर्डिनेशन प्रोजेक्ट्स एंड साइंटिफिक रिसर्च यूनिट, ने उच्च शिक्षा में वैश्विक सहयोग के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कृष्ण तिवारी (संस्थापक, संपादक- ज़ूम देल्ही), सुश्री मानसी अरोड़ा (निदेशक संचार न्यूज़), सुश्री अनीता अब्बी (निदेशक क्यूएआई यूके), डॉ उचित कपूर (रिजनल डायरेक्टर, अर्थकल्प), श्री शेख शकील( संस्थापक सम्पादक तेज न्यूज़), श्री मनीष के सिन्हा (एडिटर इन चीफ आफ्टर ब्रेक न्यूज़ पेपर) और श्री शबीर खान (संस्थापक संपादक) उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के संरक्षक डॉ एम के सोनी, कुलपति डॉ पी के गुप्ता, प्रो वाईस चांसलर डॉ आर चीनियन, मुख्य परिचालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार सलवान तथा मानविकी संकाय की डीन डॉ विदुषी भारद्वाज शर्मा ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढाई। डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तवा ने सम्मेलन की रुपरेखा प्रस्तुत की और उद्घाटन सत्र का समापन डॉ विदुषी भारद्वाज शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar-tractor-thresher-fire-loss-over-10-lakh/

तकनीकी सत्र और शोध प्रस्तुतियां
सम्मेलन के दूसरे दिन, 8 नवम्बर को, विभिन्न विभागों में कुल पांच तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, दो दिनों में सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमे लगभग दस प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र विदेशों से आये प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। सत्रों की अध्यक्षता प्रतिष्टित शिक्षाविदों ने की. फैशन डिज़ाइन विभाग में डॉ नीमा पपनी (यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलाहाबाद) एवं नीतू मल्होत्रा (सत्यम फैशन इंस्टिट्यूट नॉएडा), पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रोफेसर डॉ नीरज खत्री (आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी देहरादून), शिक्षा विभाग मेंडॉ प्रवेश लता(जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी) एवं डॉ सोनम बंसल (गुरुग्राम विश्वविद्यालय) मनोविज्ञान विभाग में डॉ गौरीशंकर कलोईया (क्लिनिकल साइकोलॉजी विशेषज्ञ) थे. सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता लिंग्यास विद्यापीठ के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार सालवान ने किया. उन्होंने आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहन करते हुए कहा कि यह सम्मेलन शिक्षा की दिशा में प्रेरणादायक पहल है। इस दौरान शोधार्थियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया। सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट डॉ स्निग्धा सेन (मनोविज्ञान विभाग) द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात् प्रोफेसर डॉ कपिल किशोर, सम्मेलन संयोजक व फैशन डिजाइन विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, समापन सत्र का सञ्चालन सुश्री नेहा ने किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!