IPS Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IPS अधिकारियों को हुआ तबादला

IPS Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IPS अधिकारियों को हुआ तबादला
Vijay Pal

IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए IPS के 9 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। बीते बुधवार की देर रात शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, इस फेरबदल में 1994 बैच के तीन डीजी रैंक के अधिकारियों सहित कई एडीजी और आईजी स्तर के कप्तानों को नई जिम्मेदारी सौंपी हैं।

इन DG रैंक के अफसरों की बदली कमान

IPS ध्रुव कान्त ठाकुर

डीजी नागरिक सुरक्षा और विशेष सुरक्षा बल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए ध्रुव कान्त ठाकुर को अब पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड, लखनऊ की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही वे डीजी नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

IPS जय नरायन सिंह

यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के महानिदेशक/एडीजी पद से हटाकर जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक (DG), आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS बिनोद कुमार सिंह

डीजी सीआईडी और साइबर क्राइम के अतिरिक्त प्रभार में संशोधन करते हुए बिनोद कुमार सिंह को अब डीजी सीआईडी के साथ-साथ DG साइबर क्राइम और DG यूपी-112 का प्रभार भी सौंपा गया है।

PAC और SSF में नए चेहरे

IPS आलोक सिंह

कानपुर जोन के एडीजी पद से हटाकर आलोक सिंह को पदोन्नत करते हुए डीजी (DG), पीएसी (PAC) मुख्यालय, लखनऊ की कमान दी गई है। इसके साथ ही वे डीजी विशेष सुरक्षा बल (SSF) का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।

IPS अनुपम कुलश्रेष्ठ

आगरा जोन की महिला एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ के कंधों पर अब और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आगरा से हटाकर एडीजी (ADG), कानपुर जोन बनाकर भेजा गया है।

IPS एस के भगत

एडीजी अपराध क्राइम के पद पर तैनात एस के भगत को एडीजी (ADG), आगरा जोन की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

IPS सतीश गणेश

एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा में सेवाएं दे रहे सतीश गणेश को अब एडीजी अपराध (Crime) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

IPS डॉ. आर के स्वर्णकार

पीएसी मुख्यालय के एडीजी पद से स्थानांतरित करते हुए डॉ. आर के स्वर्णकार को एडीजी, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ की कमान सौंपी गई है।

IPS गीता सिंह

आईजी (IG) रैंक की अधिकारी गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन के पद से मुक्त करते हुए अब पुलिस महानिरीक्षक (IG), प्रशिक्षण निदेशालय (ट्रेनिंग), लखनऊ के पद पर पदस्थ किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!