सपा-कांग्रेस का नया प्लान! सामान्य सीटों पर भी दलित युवाओं को कमान, 2027 से पहले बदलेगा सियासी समीकरण?

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्ग के युवाओं को साधने की रणनीति तेज कर दी है. दोनों दल सामान्य सीटों पर भी दलित युवाओं को विधानसभा प्रभारी बनाकर संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में जुटे हैं.

सपा-कांग्रेस का नया प्लान! सामान्य सीटों पर भी दलित युवाओं को कमान, 2027 से पहले बदलेगा सियासी समीकरण?
डॉ आशा शर्मा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. भाजपा के बाद अब विपक्षी खेमे में भी सामाजिक समीकरणों को साधने की कवायद शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्ग के युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां देना शुरू किया है. खास बात यह है कि सामान्य विधानसभा सीटों पर भी दलित युवाओं को प्रभारी बनाया जा रहा है.

दोनों दलों की कोशिश ऐसे युवाओं को अपने साथ जोड़ने की है, जो समाजवादी और आंबेडकरवादी विचारधारा से प्रभावित हैं. इन युवाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जा रही है.

सामान्य सीटों पर दलित युवाओं को जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने इस रणनीति के तहत कई सामान्य सीटों पर दलित युवाओं को विधानसभा प्रभारी बनाया है. ऊंचाहार में मनोज पासवान, बाबागंज में शिवशंकर सरोज और कौशांबी-फतेहपुर क्षेत्र में राम करन निर्मल को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मधुबन से विनीत कुशवाहा और कुशीनगर से राहुल राज को भी संगठनात्मक काम सौंपा गया है.

इन नेताओं को मुख्य रूप से युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है. सपा की इस पहल को पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

कांग्रेस भी युवाओं पर लगा रही जोर

कांग्रेस ने भी विधानसभा स्तर पर युवाओं को सक्रिय करने की योजना बनाई है. पार्टी की ओर से बलिया में शैलेंद्र ध्रुव यादव, वेल्थरा रोड में मुरली मनोहर, बिलग्राम में सुभाष पाल और गौरा में तरुण पटेल को युवाओं के बीच संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है.

विपक्षी दलों की रणनीति केवल अपने पारंपरिक वोटरों को वापस जोड़ने तक सीमित नहीं है. उनकी नजर ऐसे युवाओं पर भी है जो किसी समय बसपा के साथ रहे हैं या मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से नाराज बताए जाते हैं.

BSP के पुराने ब्राह्मण समीकरण पर नजर

दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी भी 2027 के लिए अपने पुराने सामाजिक समीकरण को दोबारा मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. मायावती की पार्टी की नजर एक बार फिर ब्राह्मण समाज पर है. हालांकि पिछले वर्षों में BSP के कई चर्चित ब्राह्मण नेता पार्टी से अलग हो चुके हैं. अंटू मिश्रा का निष्कासन इस सिलसिले की ताजा घटना माना जा रहा है.

2007 के फॉर्मूले की चर्चा फिर तेज

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में BSP ने बड़ी संख्या में ब्राह्मण उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. पार्टी ने 80 से अधिक ब्राह्मणों को टिकट दिया था, जिनमें 41 उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसी सामाजिक समीकरण ने BSP को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

अब 2027 से पहले सपा-कांग्रेस जहां दलित और पिछड़े युवाओं के जरिए पीडीए को मजबूत करने में जुटी हैं, वहीं BSP के सामने अपने पुराने ब्राह्मण आधार को फिर से साधने की चुनौती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में सामाजिक समीकरण आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!